Sensex opening Bell: मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

 Sensex opening Bell: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में खुला. सेंसेक्स 103.82 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,576.76 और निफ्टी 69.85 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,277.60 पर था. शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को सहारा बैंकिंग स्टॉक्स ने दिया. सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मेटल टॉप गेनर्स थे. इसके अलावा, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी,निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी कमोडिटीज के साथ करीब सभी सूचकांक हरे निशान में थे.

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 265.50 अंक या 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,335.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 61.65 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,123.05 पर था। सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, बीईएल, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, इन्फोसिस, ट्रेंट , टीसीएस, एमएंडएम और एलएंडटी गेनर्स थे. एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचयूएल, एसबीआई, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट लूजर्स थे.

बाजार पर भू-राजनीतिक तनाव का असर

जानकारों के मुताबिक, भू-राजनीतिक तनाव का असर बाजार पर बना हुआ है. अमेरिका-ईरान तनाव के अलावा, रूस-यूक्रेन संघर्ष के फिर से बढ़ने की खबरें भी आ रही हैं. गेहूं की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं और इसका असर महंगाई और आगे चलकर ब्याज दरों पर पड़ेगा. भले ही अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में थोड़ी नरमी आई है, लेकिन वे अभी भी काफी ऊंचे स्तर पर हैं. इससे बाजार में मजबूती पर रोक लगेगी.” ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, ताइपे, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This