विवादों में फंसी भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज, पाकिस्तानी कंपनी को दिए मीडिया राइट्स, बवाल तय

Must Read

New Delhi: 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरू होने जा रही तीन मैच की टी-20 सीरीज विवादों में फंस चुकी है. जानकारी के मुताबिक इस टी-20 सीरीज के कमर्शियल और टीवी प्रोडक्शन राइट्स पाकिस्तान की कंपनी ट्रांसग्रुप (TransGroup) को दिए गए हैं. यह कंपनी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ भी जुड़ी हुई है.

12 अगस्त को शेड्यूल का ऐलान

जब अफगानिस्तान ने 12 अगस्त को शेड्यूल का ऐलान किया तो ACB ने अपने बयान में कमर्शियल और ब्रॉडकास्ट पार्टनर के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि वानी (Vany) ACB के लंबे समय से चले आ रहे क्लोदिंग पार्टनर के तौर पर बनी रहेगी. TG (ट्रांसग्रुप) ACB के ग्लोबल मीडिया राइट्स सिंडिकेशन पार्टनर के तौर पर काम करेगी. TPT360 मीडिया प्रोडक्शन पार्टनर होगी और FanCode भारतीय क्षेत्र में सीरीज के लिए ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर होगी.

होम ग्राउंड की तरह इस्तेमाल

भारत-अफगानिस्तान के बीच ये टी-20 सीरीज कई मायनों में खास है. ये पहला मौका है जब अफगानिस्तान कोई सीरीज होस्ट कर रहा है. अफगानिस्तान पिछले कई साल से विदेशी सरजमीं को अपने होम ग्राउंड की तरह इस्तेमाल करता आया है. भारत में लखनऊ, देहरादून और ग्रेटर नोएडा अफगानिस्तान के होम ग्राउंड रह चुके हैं जबकि यूएई भी अफगानिस्तान का एक बेस है.

वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा

सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहला मुकाबला 13 सितंबर, दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा टी-20 मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. अफगानिस्तान ने हाल ही में एक टेस्ट मैच और तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था. धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में हुए तीनों मैच भारत ने जीते थे जबकि चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में हुए एकमात्र टेस्ट में भी टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को रगड़कर रख दिया था.

इसे भी पढ़ें. नेपाल में मौत की बाढ़! अब तक 165 शव बरामद, 300 भारतीय सहित 1500 लोग लापता, तलाश जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This