IND vs SL: सोनल दिनुशा ने रचा इतिहास, एक टेस्ट की दोनों पारियों में जड़ा शतक, तोड़े आधा दर्जन रिकॉर्ड्स

Must Read

Colombo: श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इतिहास रच दिया है. कोलंबो में भारत के खिलाफ पहली पारी में शतक ठोकने के बाद दूसरी पारी में भी उनके बल्ले से सेंचुरी निकली है. पहला टेस्ट मैच हारने के बाद टीम मुश्किल में थी. भारत ने फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया था. दूसरे मैच में भी हार का खतरा मंडरा रहा था. ऐसे विपरित हालातों में सोनल दिनुशा ने अपने करियर का तीसरा शतक जड़ दिया.

जानकर हैरानी होगी कि सोनल दिनुशा ने 2 टेस्ट मैचों में 3 शतक लगाए हैं और वह अपने चौथे टेस्ट शतक से सिर्फ 16 रन दूर रह गए थे.

टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक, जब टीम को ‘फॉलो-ऑन’ के लिए मजबूर होना पड़ा

1948 – विजय हज़ारे

2001 – एंडी फ्लावर

2026 – सोनल दिनुशा*

सबसे कम स्कोर 84

भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उनका सबसे कम स्कोर 84 रहा है. वरना वह चार पारियों में चार शतक लगा सकते थे, जो इतिहास में कभी नहीं हुआ है. तीनों पारियों में उनके आउट होने की वजह सिर्फ यह थी कि दूसरे छोर पर उनके साथ खेलने वाले साथी खिलाड़ी आउट हो गए थे.

दो मैच की टेस्ट सीरीज में तीन शतक बनाने वाले श्रीलंकन

अरविंदा डिसिल्वा: 168, 138*, 103

अरविंदा डिसिल्वा: 126, 146, 120

कुमार संगाकारा: 142, 105, 139

सोनल दिनुशा: 100, 103, 110*

इसे भी पढ़ें. नेपाल बॉर्डर पर बनी झील के 72 घंटे में टूटने का खतरा? चीन की चेतावनी के बाद हाई अलर्ट पर प्रशासन

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This