सिर्फ मलबा ही मलबा… नेपाल बाढ़ की सैटेलाइट की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरों में दिखी असल मंजर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Flood: अभी तक 469 लोगों की मौत, 1400 से अधिक लापता… पुल, सड़क, टॉवर, होटल, गांव, कस्बे सब तबाह… नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ कितनी भयानक थी? इसे अभी तक सामने आई तस्वीरें और वीडियो से आप समझ चुके होंगे. लेकिन इस भीषण बाढ़ से हुई तबाही की असली कहानी आसमान से ली गई कुछ हाई रेजोल्यूशन तस्वीरों से सामने आई है.

सैटेलाइट से ली गई इन तस्वीरों से आप नेपाल में आई इस भीषण आपदा को समझ सकते हैं. जहां कल तक जिंदगी गुलजार थी, वहां आज दूर-दूर तक सिर्फ मलबे की चादर बिछी नजर आती है.

नेपाल बाढ़ पर वैंटोर ने जारी की सैटेलाइट से ली हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें

नेपाल में आई हाहाकारी बाढ़ के बाद 27 अगस्त को वैंटोर ने सुबह 10:51 बजे सैटेलाइट से ली गई इन हाई रेजोल्यूशन वाली तस्वीरें को कलेक्ट किया है. इन तस्वीरों के जरिए नेपाल-चीन सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ के बाद की स्थिति दिखाई गई है. इन तस्वीरों से पता चलता है कि ग्यिरोंग पोर्ट और उससे लगे रसुवागढ़ी सीमा चौकी पर मौजूद कई इमारतें और वाहन बाढ़ के पानी में पूरी तरह बह गए हैं. इस क्षेत्र में अब कुछ भी शेष नहीं बचा है.

Vantor की इन हाई रेजोल्यूशन तस्वीरों से समझें तबाही की भयावहता

इस बाढ़ के बाद त्रिशूली नदी के किनारे भी जिन स्थानों पर पहले घर, इमारतें और पुल मौजूद थे, वे बाढ़ में बह गए हैं. अब वहां केवल चट्टानें, कीचड़ और नदी का बहाव दिखाई देता है. खास बात यह है कि वैंटोर ने आपदा से पहले और बाद की तस्वीरें जारी की है. जिससे साफ-साफ समझ आता है कि इस बाढ़ ने किस भयानक स्तर पर तबाही मचाई.

Latest News

जीभ का लाल और चिकना होना कितना है खतरनाक…, ऐसे 5 बदलाव खोल देते हैं अंदर छिपी हुई बीमारी

Health Tips: जीभ केवल स्वाद पहचानने का काम नहीं करती, बल्कि उसके रंग, सतह और आकार में आए बदलाव...

More Articles Like This