‘PM बालेन शाह पहली विदेश यात्रा पर आएंगे भारत’, नेपाली वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal PM Balen Shah: गुरुवार को नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले ने बताया कि पदभार संभालने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपनी पहली विदेश यात्रा भारत की करेंगे. हालांकि, वागले ने अभी तारीख नहीं बताई, लेकिन वाग्ले ने संकेत दिया है कि अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो शाह इस वर्ष के अंत से पहले भारत आ सकते हैं.

काठमांडू में आयोजित एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए वागले ने कहा कि यात्रा की तारीखों पर फिलहाल विचार चल रहा है, लेकिन गंतव्य को लेकर कोई संशय नहीं है और सरकार को उम्मीद है कि यह दौरा इसी वर्ष के अंत से पहले होगा.

इस दौरान दौरान स्वर्णिम वागले ने नेपाल की अर्थव्यवस्था को 100 अरब डॉलर तक ले जाने के लक्ष्य, भारतीय और नेपाली रुपये की विनिमय दर, हालिया बाढ़ राहत कार्यों और प्रधानमंत्री बालेन शाह की कार्यशैली पर भी विस्तार से चर्चा की.

वागले ने कहा, “पदभार ग्रहण करने के बाद बालेन का पूरा ध्यान घरेलू मुद्दों पर ही केंद्रित था. हमारे शुरुआती 100 दिन 100 सूत्री एजेंडे पर केंद्रित रहे, जिसमें हमने खुद को 87.2 प्रतिशत अंक दिए हैं.” उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद हमने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर चर्चा शुरू की. मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी पहली विदेश यात्रा भारत की ही होगी. हालांकि, तारीखों पर अभी फैसला होना बाकी है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह दौरा इसी वर्ष के अंत से पहले होगा”

Latest News

Aaj Ka Rashifal: दशहरा पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This