भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री की डोनाल्ड ट्रंप ने की तारीफ, ओवल ऑफिस आने का दिया न्योता

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anil Menon: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तैनात भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन की सराहना की है. डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें महान अमेरिकी, देशभक्त और बहादुर व्यक्ति बताया है. ट्रंप ने अनिल मेनन और उनके दो साथियों के अंतरिक्ष मिशन की भी प्रशंसा करते हुए उनकी सुरक्षित वापसी की शुभकामनाएं दी और पृथ्वी पर लौटने के बाद व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस आने का न्योता भी दिया.

इस दौरान मेनन ने हाल ही में किए गए स्पेसवॉक और अमेरिका के चंद्रमा एवं मंगल मिशनों की तैयारियों पर भी चर्चा की. ट्रंप ने अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापसी की शुभकामनाएं देते हुए पृथ्वी पर लौटने के बाद व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस आने का न्योता भी दिया.

ये महान अमेरिकी, महान देशभक्त और बहादुर लोग : ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ‘आपके साथ होना बहुत सम्मान की बात है और मैं जेसिका, अनिल और जैक का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. ये महान अमेरिकी, महान देशभक्त और बहादुर लोग हैं.’ ट्रंप ने तीनों अंतरिक्ष यात्रियों के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस मिशन के लिए उनका चुना जाना ही एक बड़ी उपलब्धि थी. वहीं मेनन की पत्नी एना मेनन ने कहा कि ‘आप लोगों को वहां ऊपर देखकर बहुत अच्छा लगा. हम आप लोगों से बहुत प्यार करते हैं. आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं.’

कौन हैं अनिल मेनन?

बता दें कि अनिल मेनन का जन्म और पालन-पोषण मिनियापोलिस में हुआ था. उनके माता-पिता भारत और यूक्रेन से आकर वहां बसे थे. वहीं, नासा ने मेनन को 2021 की अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवारों के वर्ग के लिए चुना था. इससे पहले उन्होंने स्पेसएक्स के पहले फ्लाइट सर्जन और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन मिशन में सहायता करने वाले नासा क्रू फ्लाइट सर्जन के तौर पर काम किया था.

अनिल मेनन ने 14 जुलाई को कॉस्मोनॉट प्योत्र डुब्रोव और एना किकिना के साथ रूस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी थी. इस दौरान नासा ने बताया कि यह तीन सदस्यीय दल कक्षीय प्रयोगशाला में करीब आठ महीने बिताएगा और अप्रैल 2027 में पृथ्वी पर लौटने से पहले अनुसंधान और प्रौद्योगिकी से जुड़े काम करेगा.+

स्पेस फोर्स पर गर्व : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें अपने पहले कार्यकाल के दौरान ‘अंतरिक्ष बल’ की स्थापना पर गर्व है. इस दौरान उन्होंने तर्क दिया कि अंतरिक्ष-आधारित खुफिया जानकारी अमेरिकी सैन्य अभियानों के लिए महत्वपूर्ण हो गई है और तकनीक में प्रगति के साथ इसका महत्व और बढ़ेगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: दशहरा पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This