पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, मची चीख-पुकार, 27 यात्री घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Purvanchal Expressway Accident: शनिवार की देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा हो गया. हाई स्पूड रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक पलट गया. इस दुर्घटना में बस चालक सहित 27 यात्री घायल हो गए. पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी बाजार शुकुल पहुंचाया. गंभीर रूप से घायल छह लोगों को मेडिकल कॉलेज, तिलोई रेफर किया गया है.

आजमगढ़ से लखनऊ जा रही थी बस
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 1:30 बजे बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 56.7 के पास हुआ. आजमगढ़ से लखनऊ आ रही रोडवेज बस में करीब 50 यात्री सवार थे. तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.

घायलों में बस चालक संजय सिंह (56 वर्ष) निवासी रामपुर, आजमगढ़, जगदंबा गुप्ता (35), उनकी पत्नी विनीता गुप्ता (32), जयप्रकाश (35) निवासी शिवपुर, बृजेश राय (49), काशीनाथ यादव (35), सीमा अस्थाना (42) निवासी हरदोई, किशन कुमार (29) निवासी चुल्लूपार, गोरखपुर, श्वेता पांडे (46) निवासी अलीगंज, लखनऊ, कार्तिक राजभर (25 वर्ष) सहित अन्य यात्री शामिल हैं. संजय सिंह, जयप्रकाश, बृजेश राय, सीमा अस्थाना, श्वेता पांडे और कार्तिक राजभर को तिलोई रेफर किया गया. आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को नींद की झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई.

Latest News

31 August 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 August 2026 Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है और भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This