रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर तेज किए ड्रोन हमले, अटैक को रोकने वाले इंटरसेप्टर की कमी से जूझ रहे जेलेंस्की

Must Read

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस की ओर से कीव पर ड्रोन हमले लगभग लगातार जारी हैं. उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि यूक्रेन को दुश्मन के ड्रोन को रोकने वाले इंटरसेप्टर की उत्पादन क्षमता तेजी से बढ़ानी होगी. यूक्रेन अब अपनी वायु रक्षा मजबूत करने और संभावित नए रूसी हमलों को रोकने पर खासा ध्यान दे रहा है, बावजूद इसके रूस की सीक्रेट प्लानिंग को लेकर जेलेंस्की की हवाइयां उड़ी हुई हैं.

फिर तनाव बढ़ने की आशंका

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में एक बार फिर तनाव बढ़ने की आशंका है. यूक्रेन का कहना है कि उसे खुफिया जानकारी मिली है कि रूस कीव और चेर्निहाइव के खिलाफ नए जमीनी हमले की तैयारी कर सकता है. यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख पावलो पालिसा के मुताबिक रूस के राजनीतिक नेतृत्व ने अपनी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को दोनों शहरों पर संभावित हमले की योजना बनाने और उसकी तैयारी करने का निर्देश दिया है.

अभी ऐसी कोई ठोस जानकारी नहीं

हालांकि यूक्रेन के पास अभी ऐसी कोई ठोस जानकारी नहीं है कि रूसी सैनिक बड़े हमले के लिए इन इलाकों में जमा हो रहे हैं. पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक पालिसा ने कहा कि यूक्रेन की कोशिश फिलहाल ऐसी परिस्थितियां बनने से रोकना है, जिनका फायदा उठाकर रूस नया जमीनी अभियान शुरू कर सके. रूस ने फरवरी 2022 में युद्ध की शुरुआत के दौरान भी कीव पर कब्जे की कोशिश की थी. उस समय रूसी सैनिकों ने बेलारूस की ओर से भी आगे बढ़ने का प्रयास किया था, लेकिन यूक्रेनी सेना के कड़े प्रतिरोध के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा था.

इसे भी पढ़ें. ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान तेजी से बढ़ रहा, ‘मन की बात’ में बोले PM Modi

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This