IPL काउंसिल के दो सदस्यों के चुनाव का नोटिस जारी, अरुण धूमल बने रहेंगे चेयरमैन, निर्विरोध चुना जाना तय

Must Read

New Delhi: BCCI ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के दो पदों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है. इस चुनाव में आईपीएल के चेयरमैन को चुना जाएगा. BCCI के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने बोर्ड संविधान के नियम 28 के तहत नोटिस जारी किया. अरुण धूमल मौजूदा आईपीएल चेयरमैन हैं. अरुण धूमल को फिर से निर्विरोध चुना जा सकता है. इसके अलावा गवर्निंग काउंसिल के सदस्य मिजोरम के खैरुल जमाल मजुमदार को भी चुना जाना तय है.

दोबारा चुनाव लड़ना आवश्यक

गर्वनिंग काउंसिल का ये चुनाव 18 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में आयोजित किया जाएगा. बीसीसीआई के संविधान के अनुसार इन दोनों जीसी सदस्यों का कार्यकाल केवल एक वर्ष का होता है, इसलिए इन्हें दोबारा चुनाव लड़ना आवश्यक है. इन दोनों को 9 या 10 सितंबर को नामांकन दाखिल करना होगा और जांच के बाद 12 सितंबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी. आम सभा से अन्य दो सदस्य सचिव देवाजीत सैकिया और कोषाध्यक्ष रघुराम भट हैं.

चुनाव के लिए नोटिस जारी

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में कुल सात सदस्य होते हैं. आम सभा के चार प्रतिनिधियों के अलावा इस काउंसिल में बीसीसीआई के सीईओ, भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि और सीएजी का एक नामित सदस्य शामिल होते हैं. हालांकि, बीसीसीआई ने जो चुनाव के लिए नोटिस जारी किया है वो सिर्फ गवर्निंग काउंसिल के सदस्य के लिए हैं. इसके अलावा अन्य किसी भी पद के लिए चुनाव नहीं होगा.

एक तरह से औपचारिकता मात्र

सिर्फ इतना ही नहीं ये चुनाव के एक तरह से औपचारिकता मात्र बताया जा रहा है, क्योंकि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों में बदलाव की संभावना नहीं जताई गई थी. हालांकि, नियम के मुताबिक हर एक साल में चुनाव कराना जरूरी होता है. यही वजह है कि बीसीसीआई ने इसके लिए नोटिस जारी किया है. इसके अलावा बीसीसीआई ने राज्य राज्य संघों को एजीएम के लिए अपने प्रतिनिधियों को नामित करते हुए आवेदन जमा करने की सूचना भी दी. राज्य इकाइयों के प्रतिनिधियों को नामित करने की प्रक्रिया 25 अगस्त को शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त है.

इसे भी पढ़ें. ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान तेजी से बढ़ रहा, ‘मन की बात’ में बोले PM Modi

Latest News

Navratri 2026 Ashtami Date: कब है नवरात्रि की अष्टमी और नवमी? जानिए सही तिथि व शुभ मुहूर्त

Navratri 2026 Ashtami Date: शारदीय नवरात्रि का महापर्व चल रहा है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तगण...

More Articles Like This