‘ट्रंप चले जाएंगे लेकिन नाम नहीं बदलेगा’, ‘लेक अमेरिका’ पर कनाडा का करारा जवाब, कार्नी ने भी किया था खारिज

Must Read

Toronto: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ओंटारियो झील का नाम बदलने के आदेश से कनाडा बेहद नाराज है. अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता विफल होने और भारी टैरिफ (आयात शुल्क) विवाद के बाद ट्रंप ने यह कदम उठाया है. कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने इस आदेश को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि यह झील हमेशा ‘लेक ओंटारियो’ ही रहेगी.

ट्रंप के आदेश का कडा जवाब

कनाडा के ओंटारियो प्रांत के प्रमुख डग फोर्ड ने ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने के ट्रंप के आदेश का कडा जवाब दिया है. जवाब में उन्होंने शनिवार को झील के तट पर एक विशाल बोर्ड लगाया, जिस पर ‘लेक ओंटारियो आज और हमेशा के लिए’ लिखा है. कनाडा की फुटबॉल टीम की जर्सी पहने फोर्ड ने ओंटारियो के ग्रिम्सबी के पास इस बोर्ड को प्रदर्शित किया और तस्वीरें खिंचवाई.

संदेश फ्रांसीसी भाषा में भी लिखा

इस बोर्ड पर यही संदेश फ्रांसीसी भाषा में भी लिखा गया है. ट्रंप ने अमेरिका की संघीय एजेंसियों को ‘लेक ओंटारियो’ का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने का निर्देश देते हुए शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए थे. इसके विरोध में कनाडा ने यह कदम उठाया. शुल्क लगाने, कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की धमकियां देने और कनाडाई नेताओं पर निजी हमलों के बाद ट्रंप के इस कदम का कनाडा में काफी मजाक उड़ाया जा रहा है.

बिल्कुल भी समझौता नहीं करेंगे

फोर्ड ने कहा कि कनाडा और ओंटारियो अपने सम्मान तथा अधिकारों से बिल्कुल भी समझौता नहीं करेंगे. फोर्ड ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के जाने के बहुत बाद भी इसे ‘लेक ओंटारियो’ ही कहा जाएगा. कनाडाई इतिहासकार रॉबर्ट बॉथवेल ने कहा कि ट्रंप का मकसद कनाडा पर नियंत्रण हासिल करना और अंततः उसे अमेरिका में मिलाना है.

इसे भी पढ़ें. PM मोदी को मिला उज़्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में कई अहम समझौते

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This