मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: उग्रवादियों की गोलीबारी, दो लोगों की मौत, कई घरों में लगाई आग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur Violence: सोमवार की सुबह मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने गोलीबारी कर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

जिले के एक अधिकारी के मुताबिक, टी वाइचोंग उपमंडल के अंतर्गत कुकी समुदाय की आबादी वाले एन तेइखांग गांव में हथियारबंद लोगों ने अत्याधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ गोलीबारी की. इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया.

उन्होंने बताया कि हमला सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुआ. मृतकों की पहचान लामतिनथांग (35 वर्ष) और नेइचिन के रूप में हुई है. हमले के दौरान 65 वर्षीय सेइलुन को भी गोली लगी और वह घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के बाद कई ग्रामीण अपने घर छोड़कर पास के जंगलों में जाकर छिपने को विवश हुए.

उन्होंने कहा कि एक पर्वतीय गांव में दोनों समुदायों से जुड़े हथियारबंद समूहों के बीच भारी गोलीबारी जारी थी. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया. यह हमला जिले में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा एक वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले के कुछ दिन बाद हुआ है. उस हमले में चार नगा नागरिकों की जान चली गई थी.

Latest News

Tibet Earthquake: तिब्बत में फिर भूकंप का झटकाः 24 घंटे में चार बार कांपी धरती, लोगों में भय

Tibet Earthquake: तिब्बत में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं. 24 घंटे में चार बार झटकों से धरती...

More Articles Like This