शादी के 5 महीने बाद ही टूटा रैपर बादशाह और ईशा रिखी का रिश्ता, पोस्ट शेयर कर की तलाक की अनाउंसमेंट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Badshah Isha Rikhi: बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल, कुछ महीनों से ऐसी खबरें हैं कि बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी टूटने वाली है. वहीं, बीते दिन सिंगर ने इन अफवाहों को सच साबित कर दिया है. कपल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान शेयर कर अपने तलाक की अनआउंसमेंट की है.

Badshah Isha Rikhi का टूटा रिश्ता

रैपर बादशाह और ईशा रिखी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की है. बादशाह ने लिखा, “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फ़ैसला किया है. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है, और हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें.” उन्होंने आगे लिखा, “इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा. हम ईमानदारी से गुजारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं.”

शादी के 5 महीने बाद ही अलग हुए बादशाह-ईशा रिखी, तलाक किया अनाउंस

इस पोस्ट से फैली थी तलाक की खबरें

बता दें कि जुलाई में ईशा ने बादशाह के कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था. “हर तूफ़ान एक सबक है. हर प्रार्थना एक उम्मीद है.”

उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी लगाया था. जिसके बाद ऐसी खबरें सामने आई कि कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. इस बीच ऐसी खबरें हैं कि ईशा रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ 20 में हिस्सा ले सकती हैं. 

मार्च में की थी शादी

इसी साल मार्च के महीने में बादशाह और ईशा रिखी ने शादी रचाई थी. कपल ने चार साल तक एक दूसरे को डेट करने से बाद गुपचुप शादी की थी. ईशा ने जून में बादशाह संग अपनी शादी कंफर्म की थी.

ये भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू की चपेट में इमरान हाशमी, टला बेंगलुरु इवेंट, परेशान फैंस को दिया भरोसा, बोले-बस शो हुई पोस्टपोन

Latest News

अमेरिकी हमले में IRGC के चार सैनिकों की मौत, ट्रंप की ईरान को धमकी-‘इससे भी बड़ा होगा अगला अटैक’

Iran-US War Update: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अमेरिका...

More Articles Like This