पाकिस्तान में मदरसा बनाने के लिए 100 साल पुराने मन्दिर को गिराया, हिन्दुओं में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान के पंजाब में 100 साल से ज़्यादा पुराने हिंदू मंदिर को गिरा दिया गया. इससे अल्पसंख्यकों, खासकर हिन्दुओं में आक्रोश है. इनका आरोप है कि मदरसा बनाने के लिए ज़मीन हड़पने की कोशिश की गई. स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यक संगठनों और एक राजनीतिक पार्टी का कहना है कि चरमपंथियों ने मंदिर की ज़मीन को पास के मदरसे में शामिल करने की कोशिश में ऐसा किया. हालांकि सरकार का कहना है कि भारी बारिश के कारण पुराना मंदिर अपने आप गिर गया.

मंदिर करीब 100 से 125 साल पुराना

यह मंदिर करीब 100 से 125 साल पुराना माना जाता है. लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर नारोवाल ज़िले के सिराज गांव में स्थित था. यह लगभग 1,000 वर्ग मीटर के इलाके में फैला हुआ था. स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यक संगठनों और पाकिस्तान मसीहा मिल्लत पार्टी (PMMP) के अनुसार, मंदिर को 21 अगस्त को प्रतिबंधित चरमपंथी इस्लामी संगठन ‘तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान’ (TLP) से जुड़े लोगों ने गिरा दिया था.

आरोपियों के साथ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

PMMP ने पंजाब सरकार से मांग की है कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मंदिर का पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया जाए. PMMP के अध्यक्ष असलम परवेज़ सहोत्रा ​​ने कहा कि उन्होंने 28 अगस्त को पंजाब के अतिरिक्त गृह सचिव से मुलाकात की और कथित आरोपियों के साथ-साथ उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित आवेदन सौंपा, जो मंदिर की सुरक्षा करने में नाकाम रहे. सहोत्रा ​​ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में मंदिर के शिखर की धातु, अन्य सामग्री और मलबे से ईंटें साइट से हटा दी गईं.

मंदिर गिराए जाने की निंदा

हिंदू समुदाय के नेता रतन लाल ने मंदिर गिराए जाने की निंदा की और प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि ज़िला प्रशासन और ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ETPB) साइट को सुरक्षित रखने या कथित कब्ज़ेदारों को हटाने में नाकाम रहे. ‘ज़िला प्रशासन और इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) मंदिर की साइट को सुरक्षित रखने या कथित कब्ज़ेदारों को हटाने के लिए उचित कदम उठाने में नाकाम रहे, जिसके कारण आखिरकार मंदिर को गिरा दिया गया.’

इसे भी पढ़ें. नेपाल बाढ़ः एक ही घर से मिली 24 लाशें, अब तक 939 लोगों की मौत, 4000 से ज्यादा लापता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This