65KM की रफ्तार से आ रही आफत, दिल्ली से बिहार तक ढाएगीं कहर, 20 राज्यों में अलर्ट

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IMD Weather: सितंबर महीने की शुरुआत में ही मौसम देश के बड़े हिस्से में कहर बरपाने के लिए तैयार है. बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत मौसमी सिस्टम अब उत्तर और मध्य भारत की तरफ बढ़ रहा है, जिसके कारण 2 सितंबर को 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है. कहीं भारी बारिश होगी, कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी, तो कुछ राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान कुछ जगहों पर 65 KMpH की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना हैं.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी तटीय ओडिशा, झारखंड और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा और झारखंड के रास्ते पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी पर बने बवंडर के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है.

IMD ने 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में जमकर बरसेंगे बदरा 

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम सूखा बना हुआ है, लेकिन बुधवार को बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. IMD ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है. इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में कुछ कमी आ सकती है.

ऐसे में यदि तेज बारिश हुई तो दिल्ली की सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या फिर सामने आ सकती है. खासतौर पर निचले इलाकों और उन सड़कों पर परेशानी बढ़ सकती है, जहां जल निकासी की समस्या रहती है. वहीं मौसम विभाग ने बिजली गिरने और गरज-चमक की भी चेतावनी दी है. ऐसे में बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े रहने से बचना बेहतर होगा.

यूपी में भी होगी झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश में भी बुधवार को मानसून सक्रिय रहेगा. राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है. IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है.

बिहार में आंधी-बारिश का डबल अटैक

इसके अलावा, बिहार में भी मौसम बिगड़ा हुआ रह सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

देश के बाकी हिस्सों का हाल

पूर्वोत्तर भारत में बुधवार को मानसून की सक्रियता बनी रहेगी. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है. रायलसीमा में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक हो सकती है. तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है. इसके अलावा पश्चिमी तट पर कोंकण और गोवा में मानसून सक्रिय रहेगा. केरल और माहे में भी बारिश का दौर तेज हो सकता है. तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This