‘हिम्मत है तो इस्लाम धर्म की हलाला प्रथा पर सवाल उठाएं’, स्वरा भास्कर के पद्मावत विवाद पर भड़की करणी सेना

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Swara Bhaskar: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने हाल में जौहर करने वाली राजपूत महिलाओं को ‘कायर’ कहा था, जिसे लेकर वो विवादों में घिर गई हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कड़ी आलोचना हो रही. अब इस पर राजस्थान में करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह इस्लाम धर्म की हलाला प्रथा पर सवाल उठाएं.

Swara Bhaskar अपनी भाषा सुधार लें

करणी सेना की अध्यक्ष कीर्ति राठौड़ ने कहा, “स्वरा भास्कर अपनी भाषा को सुधार लें. जिस तरह का घटियापन वह दिखा रही हैं, उन्हें यह समझ जाना चाहिए कि अगर आप हिंदू क्षत्राणियों को इस तरह से बेइज्जत करेंगी तो आपको करणी सेना माफ नहीं करेगी. दूसरी बात, स्वरा भास्कर को पहले होमवर्क करना चाहिए. हमारू राजपूत क्षत्राणियों का इतिहास गौरवशाली है. इतिहास बताता है कि किस तरह से हमारी पूजनीय माता पद्मिनी ने 16 हजार क्षत्राणियों के साथ बलिदान दिया था. उन्होंने सबको यह दिखा दिया था कि क्षत्राणियां किसी रूप में कम नहीं हैं. जौहर इसलिए किया जाता था कि मुगलों को यह बता दिया जाए कि आप कितनी भी कोशिश कर लें, क्षत्रियों को नहीं हरा सकते.”

हलाल पर सवाल उठाएं

उन्होंने आगे कहा कि अगर स्वरा भास्कर को बोलना ही है तो हलाल पर बात करें. हलाला के बारे में खुद कुरान शरीफ कहता है  कि यह गलत है. इसे गैर-इस्लामिक बताया गया है. इसपर सवाल उठाइए. आप हमारी क्षत्राणियों के शौर्य और बलिदान को ‘कायरता’ बता रही हैं. उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

ट्रोलिंग के बाद पलटीं स्वरा भास्कर

बयान के बाद विवाद बढ़ता देख स्वरा भास्कर पलट गई हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी कर सफ़ाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके बयान को झूठे ढंग से दिखाया जा रहा. उन्होंने ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थीं. एक्ट्रेस ने कहा कि अगर लोग उन्हें गाली देना चाहें तो दे सकते हैं लेकिन कम से कम सही बयान पर दें.

ये भी पढ़ें- ‘इसमें सावधानी और मर्यादा की जरूरत…’,  हनुमान अंश के डायरेक्टर को प्रेमानंद महाराज ने दी चेतावनी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This