US ने ईरान में शादी-समारोह को बनाया निशाना, हमले में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत, तेहरान बोला-देंगे कड़ा जवाब

Must Read

Iran-US War Update: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. अमेरिका और ईरान लगातार एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. इसी बीच अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के सिरिक काउंटी के कुहेस्तक शहर में एक शादी समारोह को निशाना बनाकर हमला किया था. इसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. दोनों देशों की जारी जंग में यह बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है.

एक रिहायशी मकान पूरी तरह तहस-नहस

जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह के दौरान हुए अमेरिकी हवाई हमले में एक रिहायशी मकान पूरी तरह तहस-नहस हो गया. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इस क्रूर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसमें 50 से अधिक निर्दोष पुरुषों. महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है. ईरान ने इस घटना को एक बर्बर अपराध करार देते हुए इसका कड़ा जवाब देने की कसम खाई है और अंतरराष्ट्रीय संगठनों की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.

अमेरिका के बेस को निशाना बनाना शुरू

ईरान ने अब गल्फ में मौजूद अमेरिका के बेस को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. एयर डिफेंस सक्रिय हैं और लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को इंटरसेप्ट किया जा रहा है. ईरान पर सैंक्शंस बढ़ाकर पहले ही अमेरिका ने उस पर दबाव बढ़ा दिया था लेकिन अब वो सीधे हमले भी कर रहा है. पलटवार ईरान की ओर से भी चल रहा है और अब खाड़ी देशों को ये धमकी भी मिली है कि अगर वो अमेरिका का साथ देंगे तो हमले उन पर भी होंगे.

सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले

ईरान ने अमेरिका से जुड़े सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए. ये हमले जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए. जॉर्डन ने बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से उसके हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 10 को रोक दिया जबकि बाकी तीन मिसाइलें दूर-दराज के इलाकों में गिरीं. जॉर्डन के मुताबिक इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

अमेरिकी मरीन कॉर्प्स बेस को बनाया निशाना 

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने कैंप टिटिन में मौजूद अमेरिकी मरीन कॉर्प्स बेस को निशाना बनाया. कुवैत ने भी मिसाइल और ड्रोन हमलों की जानकारी दी है. वहीं बहरीन ने लोगों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया. ईरान ने दावा किया कि उसने बहरीन के शेख ईसा एयरबेस को ड्रोन से निशाना बनाया. आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिका ने ईरान में IRGC के एयर डिफेंस, रडार, समुद्री और बारूदी सुरंग बिछाने वाली सुविधाओं पर हवाई हमले किए थे.

इसे भी पढ़ें. अयोध्या: एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ट्रस्ट के तीन नए सदस्य भी घोषित

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This