कैथल में दर्दनाक हादसाः स्कूटी से स्कूल जा रहीं दो छात्राओं को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kaithal Accident: हरियाणा से दुखद खबर सामने आई है. गुरुवार सुबह कैथल जिले के अंतर्गत सीवन में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. सीवन के गांव मांडी सदरा से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही दो छात्राओं को हाई स्पूड अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया.

इस रूप में मृतक छात्राओं की पहचान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा सीवन के मुख्य बाजार के पास मेन रोड पर हुआ. दोनों छात्राएं सीवन स्थित सरकारी कन्या विद्यालय में पढ़ती थीं. मृतकों की पहचान नवनीत कौर और गुणदीप कौर के रूप में हुई है.

रोज की तरह आज भी स्कूटी से स्कूल जा रही थी छात्राएं

दोनों आपस में सहेलियां थीं और रोजाना की तरह आज सुबह भी स्कूटी से स्कूल के लिए निकली थीं. नवनीत कौर 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, जबकि गुणदीप कौर 9वीं कक्षा की छात्रा थी.

शव पर नजर पड़ते ही बिलखने लगे परिजन

हादसे की जानकारी होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. सूचना पर छात्राओं के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. शव पर नजर पड़ते ही बिलखने लगे. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने बताया

मौके पर पहुंची पुलिस लोगों ने घटना के संबंध में जानकारी ली. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This