Tibet Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी नेपाल के पड़ोस तिब्बत की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tibet Earthquake: नेपाल में बीते दिनों आई भीषण बाढ़ के बाद अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. यहां मृतकों का आंकड़ा 1,200 के पार पहुंच गया है. इस बीच नेपाल के पड़ोस में यानी तिब्बत में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तिब्बत में यह भूकंप गुरुवार दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर आया. इस भूकंप का केंद्र धरती से 14 किलोमीटर नीचे था. इसका अक्षांश 31.479 उत्तर और देशांतर 80.370 पूर्व था.

सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मालूम हो कि तिब्बत के पड़ोस में ही नेपाल में आए विनाशकारी सैलाब से मरने वालों की संख्या 1,243 पहुंच गई है. वहीं, 5 हजार से अधिक लोग अभी भी लापता है, जिनमें सैकड़ों की संख्या में भारतीय भी शामिल हैं, जो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे. वहीं, आपदा के बाद नेपाल में सेना और पुलिस का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

भारतीय सेना जुटी हैं राहत-बचाव कार्य में

भारतीय सेना की एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम भी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी है. इस बीच भारत ने 11 एक्सपर्ट की टीम के साथ साढ़े 5 टन राहत सामग्री और दवाओं की 5वीं खेप नेपाल भेजी है. नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने आपदा की इस घड़ी में भारत की मदद के लिए धन्यवाद कहा है.

Latest News

जेलेंस्की के बयानों पर भडका मॉस्को, रूसी हवाई क्षेत्र की सुरक्षा की चेतावनी को किया खारिज

Moscow: रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच एक नया विवाद सामने आया. रूस ने हवाई क्षेत्र की...

More Articles Like This