US में ट्रंप की तस्वीर वाला 1 डॉलर का नया सिक्का जारी, विवादों से घिरे राष्ट्रपति, ‘सत्ता में रहते हुए की मनमानी!’

Must Read

Washington: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के नाम और चेहरे वाला 1 डॉलर का नया सिक्का बाजार में आ गया है. U.S. मिंट ने बुधवार से इसकी बिक्री शुरू कर दी. इसी बीच ट्रंप के सिक्के को लेकर बड़ा विवाद भी सामने आया है. सवाल उठ रहा है कि क्या सत्ता में रहते हुए किसी राष्ट्रपति की तस्वीर अमेरिकी करेंसी पर लगाई जा सकती है? खास बात यह है कि सिक्का सिर्फ कलेक्टरों के लिए नहीं है. कानून के मुताबिक इसकी कीमत 1 डॉलर है और इसे वैध भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

खरीदने के लिए 1 डॉलर से कहीं ज्यादा रकम

लेकिन अगर किसी को ये 1 डॉलर का सिक्का चाहिए तो उसके खरीदने के लिए 1 डॉलर से कहीं ज्यादा रकम चुकानी होगी. सबसे दिलचस्प बात यही है. 25 सिक्कों का एक रोल 61 डॉलर (₹5,759) में बिक रहा है. वहीं 100 सिक्कों का बैग 154.50 (₹14,583) डॉलर में मिलेगा. यानी सिक्के पर लिखी असली कीमत 1 डॉलर है, लेकिन कलेक्टरों के लिए इसकी बिक्री कीमत काफी ज्यादा रखी गई है. U.S. मिंट ने लोगों से कहा है कि ये सिक्के अब चलन में हैं, इसलिए जेब में आए छुट्टे पैसों पर नजर रखें.

सामान्य चलन के लिए जारी नहीं

हालांकि, Mint की वेबसाइट यह भी बताती है कि इन सिक्कों को सामान्य चलन के लिए जारी नहीं किया गया है. फिर भी इन्हें कानूनी भुगतान में इस्तेमाल किया जा सकता है. ट्रंप के सिक्के को लेकर सबसे बड़ा विवाद इसकी कीमत नहीं, बल्कि इसका डिजाइन है. सवाल उठ रहा है कि क्या सत्ता में रहते हुए किसी राष्ट्रपति की तस्वीर अमेरिकी करेंसी पर लगाई जा सकती है. अमेरिका के 2005 के एक कानून में 1 डॉलर के राष्ट्रपति सिक्कों के लिए दिवंगत राष्ट्रपतियों को सम्मान देने की व्यवस्था की गई थी.

प्रतीकात्मक डिजाइन की इजाजत

एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक इसके अलावा 2020 के एक कानून में जीवित लोगों की तस्वीर सिक्के के पीछे वाले हिस्से पर लगाने पर रोक बताई गई है. अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने अक्टूबर 2025 में इसका बचाव किया था. उसका कहना था कि 2020 का कानून अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ से जुड़े खास प्रतीकात्मक डिजाइन की इजाजत देता है. इसी आधार पर ट्रंप के सिक्के को कानून के दायरे में बताया गया. यही वजह है कि इस सिक्के को लेकर कानूनी बहस अभी भी बढ़ने की संभावना मानी जा रही है.

तस्वीर जॉर्ज वाशिंगटन के साथ छापी

इस मामले में 1926 का एक उदाहरण भी दिया जा रहा है. उस समय अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज जीवित थे. फिर भी अमेरिका की 150वीं वर्षगांठ पर जारी एक आधे डॉलर के सिक्के पर उनकी तस्वीर जॉर्ज वाशिंगटन के साथ छापी गई थी. उस सिक्के को कानूनी भुगतान के लिए मान्यता मिली थी. हालांकि, उसकी असली कीमत 50 सेंट थी और वह 1 डॉलर में बेचा गया था. यानी ट्रंप के सिक्के से पहले भी अमेरिका में इस तरह की मिसाल देखी गई है. लेकिन मौजूदा कानूनों की वजह से इसके डिजाइन को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

सिक्का कानूनी तौर पर 1 डॉलर की मुद्रा

एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के चेहरे वाला सिक्का कानूनी तौर पर 1 डॉलर की मुद्रा है. इसका मतलब है कि इससे कर्ज, टैक्स और दूसरी देनदारियां चुकाई जा सकती हैं. लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हर दुकान इसे लेने के लिए मजबूर होगी. अमेरिकी कानून निजी दुकानों को यह तय करने की छूट देता है कि वे भुगतान के कौन-कौन से तरीके स्वीकार करें. इसलिए जेब में ट्रंप का 1 डॉलर का सिक्का होना और उसे हर जगह खर्च कर पाना, दोनों अलग बातें हैं.

इसे भी पढ़ें. भारत-बेल्जियम के बीच बड़ी डील, MoU साइन के बाद PM मोदी बोले- ‘विश्व युद्ध से…’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This