TTP Terrorists: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाक सेना ने TTP के 15 आतंकियों को मार गिराया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

TTP Terrorists: सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KPK) प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम कर दिया है. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने बताया कि अफगानिस्तान सीमा के पास चलाए गए ऑपरेशन में ‘फितना अल-खवारिज’ (TTP) के 15 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है.

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के मुताबिक, फितना अल-खवारिज से जुड़े आतंकवादियों ने 31 अगस्त और 1 सितंबर की मध्य रात्रि उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के विपरीत सीमा से घुसपैठ का प्रयास किया था. 36 घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान 15 आतंकियों को मार गिराया गया. उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है.

पाकिस्तानी सैन्य संगठन ISPR ने कहा, “पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हुई यह घटना एक बार फिर पाकिस्तान के उस लगातार रुख को सही साबित करती है कि अफगान तालिबान सरकार आतंकवादी संगठनों को अफगान जमीन का इस्तेमाल करने से रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है.” सेना ने आगे कहा कि अफगान तालिबान सरकार सीमा का प्रभावी प्रबंधन करने और अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों को पूरा करने में लगातार नाकाम रही है.

Latest News

महाभारत के संवादों से लेकर उपन्यासों तक, राही भारतीय संवेदना के स्वर हैं: हरीश भिमानी

गाजीपुर: आधुनिक भारतीय साहित्य और सिनेमा के शिखर पुरुष डॉ. राही मासूम रज़ा की जन्मशती के अवसर पर माटी...

More Articles Like This