BLA ने पाकिस्तानी आर्मी को बनाया निशाना, दो अलग-अलग हमले में 25 जवानों की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BLA attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी सशस्त्र गुट बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बार फिर पाकिस्तानी आर्मी को निशाना बनाया है. उन्होंने बलूचिस्तान में दो अलग-अलग जगहों पर जियारत क्रॉस और सुराब के हाजिका इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर अटैक किया. दोनों हमलों में बीएलए ने पाकिस्तानी फोर्स के कुल 25 जवानों की मौत होने का दावा किया है, जो पाक आर्मी असीम मुनीर के सामने नई चुनौती है.

बीएल के अटैक बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों की लंबी समय से चल रही कड़ी का हिस्सा हैं. बता दें कि जियारत क्रॉस के आसपास एक हफ्ते के भीतर हुआ ये तीसरा बड़ा हमला है, जिसकी जानकारी बीएलए ने बयान जारी दी है और आगे भी अपने अटैक जारी रखने का दावा किया.

जियारत क्रॉस पर 18 जवानों की मौत

बीएलए ने अपने बयान में दावा किया कि उसके लड़ाकों ने जियारत क्रॉस पर पाकिस्तानी सेना के काफिले की चार गाड़ियों को निशाना बनाया. इनमें मिलिट्री ट्रक भी शामिल था. हमले में दोनों वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गए. समूह ने दावा किया कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 18 जवान मारे गए और पांच घायल हालत में भागने में कामयाब रहें.

BLA के मुताबिक, जियारत क्रॉस हमला उसके फतह स्क्वाड ने किया, जिसमें पाक आर्मी के हथियार भी छीन लिए गए. सुराब में एक अलग हमले में सात और सुरक्षाकर्मी मारे गए. यहां बीएलए के स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन्स स्क्वाड (STOS) ने पाकिस्तानी बलों को निशाना बनाने के लिए रिमोट-कंट्रोल्ड धमाके में विस्फोटक से लदी गाड़ी का इस्तेमाल किया.

बलूचिस्तान में सर्च ऑपरेशन

फिलहाल, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. सुरक्षाबल हमलों में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं. सर्च ऑपरेशन के दौरान भी कई जगहों पर गोलीबारी होने की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है. BLA ने बलूचिस्तान में बार-बार पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया है, जिन्हें यह गुट कब्जा करने वाली फोर्स कहती है. समूह ने यह भी दावा किया है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी बलों के खिलाफ उसका अभियान जारी रहेगा और पाक आर्मी को प्रांत से बाहर निकाला जाएगा.

Latest News

Lucky Plants: खुद का मकान लेने का है सपना, तो घर में जरूर रखें ये पौधा

Lucky Plants For Home: किराए के मकान में रहने वाले लोगों का अक्सर अपना घर खरीदने का सपना होता...

More Articles Like This