झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sudivya Kumar Sonu: झारखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही. शनिवार की देर रात झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें गिरिडीह के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

झारखंड की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा थे Sudivya Kumar Sonu

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की ख़बर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी. उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुच रहे. बता दें कि वो झारखंड की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा थे.

JMM ने जताया शोक

गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुख जताया है. JMM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- “जिंदगी की क्षणभंगुरता…कल तक जो साथी हमारे बीच थे, आज उनकी स्मृतियाँ ही हमारे साथ हैं. जीवन की अनिश्चितता हमें एक बार फिर गहरे दुःख और शोक में छोड़ गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित साथी एवं झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से पूरा झामुमो परिवार स्तब्ध और मर्माहत है. उनका जाना पार्टी, सरकार और झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनके संघर्ष, सेवा और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार एवं सभी साथियों को इस कठिन घड़ी में संबल दें. अंतिम जोहार.”

ये भी पढ़ें- अब मैं ‘सॉफ्ट टारगेट’ नहीं बनना चाहता..!, दिशा सालियान केस में फंसने के बाद भड़के सूरज पंचोली

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This