अब मैं ‘सॉफ्ट टारगेट’ नहीं बनना चाहता..!, दिशा सालियान केस में फंसने के बाद भड़के सूरज पंचोली

Must Read

Mumbai: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के संदिग्ध मौत का केस अब CBI के पास है. वे FIR दर्ज करके उन लोगों के खिलाफ जांच आगे बढ़ाएंगे जिन्हें दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान जिम्मेदार मानते हैं. लिस्ट में मशहूर अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे एक्टर सूरज पंचोली का भी नाम है. CBI को अगर उनके खिलाफ सबूत मिलते हैं, तो वे केस में आरोपी होंगे. हालांकि, सूरज पंचोली पहले भी जिया खान केस में CBI का सामना कर चुके हैं, मगर तब वे सबूतों के अभाव में आरोपों से बरी हो गए थे.

मैं अपनी जिंदगी में कभी नहीं मिला

दिशा सालियान केस में नाम आने पर एक्टर सूरज पंचोली ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा कि मैं फिर से वही बात दोहराता हूं कि मुझे नहीं पता था कि दिशा सालियन कौन हैं, मैं उनसे अपनी जिंदगी में कभी नहीं मिला, न ही कभी फोन पर बात की और न ही उनके किसी इवेंट या पार्टी में शामिल हुआ. पिछली कानूनी लड़ाई से मैंने यह सबक सीखा कि चुप रहने से कोई फायदा नहीं होता. खामोशी की वजह से मुझे नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि लोगों ने सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई.

अपने करियर पर ध्यान दे रहा हूं

सूरज पंचोली ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस बार भी मेरा परिवार नहीं चाहता कि मैं कुछ बोलूं. वे चाहते हैं कि मैं इन सब चीजों से दूर रहूं. मैं फिल्मों में अपने करियर पर ध्यान दे रहा हूं, लेकिन अब मैं ‘सॉफ्ट टारगेट’ नहीं बनना चाहता. मैं बिना किसी सबूत के मामले में घसीटा नहीं जाना चाहता और न ही दोबारा उस ट्रॉमा से गुजरना चाहता हूं. एक्टर ने दिशा सालियान पर अपने पुराने बयान पर कहा कि मैंने साल 2021 में दिशा सालियान के बारे में सीबीआई और मालवानी पुलिस को अपनी मर्जी से बयान दिया था.

मेरा कोई लेना-देना नहीं

मैं अपनी जिंदगी में कभी उनसे नहीं मिला. मेरा उनसे कोई लेना-देना नहीं है. मैं चाहता हूं कि उनके पिता को न्याय मिले. अगर मेरे खिलाफ कोई सबूत है, तो प्लीज मुझे जेल भेज दें. अगर नहीं है, तो मुझे बेवजह घसीटना बंद करें. यह गलत है. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन आरोपी है और कौन नहीं, मुझे उनके केस से कोई लेना-देना नहीं है और मैं जितने चाहें उतने बयान देने को तैयार हूं. मैंने सबसे बड़ी सीख यह ली है कि आवाज उठानी चाहिए. लोगों को मुझे विलेन के तौर पर दिखाना बंद करना चाहिए. मैं उस ट्रॉमा को दोबारा नहीं झेल सकता.

विरोधियों को सख्ती से जवाब

सूरज पंचोली ने आखिर में अपने विरोधियों को सख्ती से जवाब देने की बात कही. उन्होंने बिना पुष्टि के छपने वाली खबरों के खिलाफ एक्शन लेने का निर्णय किया. वे बोले कि मेरे खिलाफ दिए गए गैर-जिम्मेदाराना बयान या मुझे बदनाम करने की हर एक कोशिश से कानून के जरिये सख्ती से निपटा जाएगा. प्लीज ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से पहले तथ्यों की पुष्टि कर लें. मैं माननीय हाईकोर्ट से यह भी अपील करता हूं कि वे सीबीआई को किसी की दुखद मौत का फायदा उठाकर किए जा रहे गलत प्रचार की जांच करने का निर्देश दें.

इसे भी पढ़ें. राजस्थान में हादसाः तालाब में गिरी बेकाबू वैन, बच्चों सहित चार लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This