अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल बने UP के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी का जताया आभार

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dinesh Sharma: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. दिनेश शर्मा को अंडमान निकोबार का उपराज्यपाल बनाया गया है. इस नियुक्ति पर  भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया.

Dinesh Sharma ने जताया आभार

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार. इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मैं सभी सम्मानित वरिष्ठजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं देशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मुझे निरंतर प्रेरित किया. यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संविधान, राष्ट्र और जनसेवा के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है. मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लेता हूं. आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार बना रहे.”

सीएम योगी ने दी बधाई

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिनेश शर्मा को बधाई देते हुए लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई. आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं.”

ब्रजेश पाठक ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा, “राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उपराज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं.”

केशव प्रसाद मौर्य ने दी शुभकामनाएं

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के महामहिम उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं! मुझे पूरा विश्वास है कि अपने दीर्घ अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं समर्पण के साथ आप इस महत्वपूर्ण दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए द्वीपसमूह के विकास को नई गति और नई दिशा देंगे.”

ये भी पढ़ें- झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This