मेक्सिको के फ्लोरेस ने 511 KG वजन उठाकर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, हाफ्थोर ब्योर्नसन को भी पीछे छोड़ा

Must Read

New Delhi: मेक्सिको के 25 साल के राउल फ्लोरेस ने वर्ल्ड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया है. बर्मिंघम के यूटिलिटा एरिना में आयोजित प्रतियोगिता में राउल ने 511 किलो ग्राम वजन उठाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. फ्लोरेस ने हाफ्थोर ब्योर्नसन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है, जिन्होंने 510 किलो ग्राम वजन उठाने का कारनामा किया था. इस तरह फ्लोरेस अब दुनिया के सबसे मजबूत इंसानों में शुमार हो गए हैं. ब्योर्नसन ने 510 किलो ग्राम का यह डेडलिफ्ट रिकॉर्ड 2025 की वर्ल्ड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में बनाया था.

डेडलिफ्ट प्रतियोगिता की रैंकिंग में तेजी से ऊपर

राउल फ्लोरेस पिछले कुछ समय से डेडलिफ्ट प्रतियोगिता की रैंकिंग में तेजी से ऊपर आ रहे थे. वर्ल्ड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप के लिए ट्रेनिंग के दौरान जब फ्लोरेस ने 504 किलो ग्राम वजन उठाया, तो यह लगने लगा कि वह मुख्य प्रतियोगिता में कमाल करेंगे और उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया. मुख्य इवेंट में किसी को नहीं लग रहा था कि हाफ्थोर ब्योर्नसन का 510 किलो ग्राम का रिकॉर्ड टूट पाएगा, लेकिन जैसे ही फ्लोरेस ने बारबेल को सफलतापूर्वक उठाया, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

500 किलो ग्राम से ज्यादा का वजन उठाया

स्ट्रॉन्गमैन के इतिहास में फ्लोरेस केवल तीसरे ऐसे एथलीट बने हैं, जिन्होंने आधे टन से अधिक यानी 500 किलो ग्राम से ज्यादा का वजन उठाया है. फ्लोरेस से पहले एडी हॉल वह पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने 2016 में 500 किलो ग्राम वजन उठाया था. इसके बाद एडी हॉल के रिकॉर्ड को हाफ्थोर ब्योर्नसन ने तोड़ा, जिन्होंने 501 किलो ग्राम वजन उठाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

रिकॉर्ड को बेहतर करने की सोची

कुछ साल बीतने के बाद हाफ्थोर ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करने की सोची. इसके लिए हाफ्थोर ने संन्यास से वापसी करने का फैसला किया. संन्यास से वापसी करते हुए हाफ्थोर ने 510 किलो ग्राम वजन उठाने का लक्ष्य रखा और इसमें पूरी तरह सफल भी रहे. इस तरह हाफ्थोर ने अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान रचा था, लेकिन महज एक साल के भीतर ही उनके इस रिकॉर्ड को 25 साल के एथलीट ने ध्वस्त कर दिया.

इसे भी पढ़ें. MP: सागर में जहरीली शराब गटक गई 12 लोगों की जिंदगी! कई की हालत नाजुक

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This