दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमला, 4 लोगों की मौत, 20 घायल, एक अस्पताल पूरी तरह तबाह

Must Read

Israel-Hezbollah Clash: इजरायली हमलों में चार लेबनानियों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं. दक्षिणी लेबनान में रविवार सुबह से ही इजरायल लगातार हमला कर रहा है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नबातियेह अल-फौका में हुए इजरायली हमले में दो लोगों की मौत हुई और दो अन्य घायल हो गए. वहीं, नबातियेह में आठ लोग घायल हुए हैं.

अरब सलीम में दो लोगों की मौत

इसके अलावा अरब सलीम में दो लोगों की मौत हुई और छह लोग घायल हुए. कफ्र रुम्मान में भी चार लोगों घायल हुए हैं. इससे पहले इजरायली सेना (IDF) ने कहा था कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया है. IDF के अनुसार, यह कार्रवाई दक्षिणी लेबनान में इजरायली सैनिकों पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में की गई. इन हमलों के बाद दक्षिणी लेबनान में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है.

घांडूर अस्पताल पूरी तरह तबाह

दक्षिणी लेबनान में हुए इजरायली हवाई हमले में घांडूर अस्पताल पूरी तरह तबाह हो गया. यह हमला नबातियेह अल-फौका इलाके में हुआ. हमले के समय अस्पताल के अंदर कोई मरीज या कर्मचारी मौजूद नहीं था. यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कथित ड्रोन हमले के जवाब में कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी. इससे पहले इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के अरब सलीम इलाके के लोगों को तुरंत क्षेत्र खाली करने का आदेश दिया था.

नक्शे में इमारत को लाल रंग से दिखाया

इजरायली सेना की प्रवक्ता एला वाविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने इसके साथ एक नक्शा भी साझा किया था. नक्शे में एक इमारत को लाल रंग से दिखाया गया था. इजरायली सेना ने दावा किया था कि यह इमारत हिजबुल्लाह से जुड़ी हुई है. सेना के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने इजरायली सैनिकों की ओर ड्रोन भेजे थे. इसी के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है. इजरायल ने लेबनान के करीब 5 प्रतिशत क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है. यह इलाका लेबनान और इजरायल के बीच संयुक्त राष्ट्र की ओर से तय ब्लू लाइन से करीब 10 किलोमीटर तक फैला हुआ है.

इसे भी पढ़ें. केप वर्डे में भीषण हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 25 लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This