यूक्रेन में पोर्नोग्राफी को कानून बनाकर खरीदे जाएंगे 30 हजार ड्रोन, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मदद से लगातार बढ रहा कारोबार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस के खिलाफ चल रही जंग में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए यूक्रेन पोर्नोग्राफी को कानूनी बनाने पर विचार कर रहा है, जिसकी जानकारी द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में दी गई है. यूक्रेन के सांसद यारोस्लाव झेलेजन्याक के सपोर्ट वाले एक बिल में कहा गया है कि देश के एडल्ट एंटरटेनमेंट कारोबार को कानूनी अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाने से सरकार को टैक्स के रूप में 2.5 करोड़ डॉलर (237 करोड़) तक मिल सकते हैं.

यूक्रेन की संसद की वित्त समिति के अध्यक्ष झेलेजन्याक के अनुमान के मुताबिक इस पैसे से जंग में इस्तेमाल के लिए 30 हजार तक ड्रोन खरीदे जा सकते हैं. लेकिन फिलहाल यूक्रेन में पोर्नोग्राफी बनाना, उस कंटेंट को अपने पास रखना या उसे दूसरों तक पहुंचाना गैरकानूनी है. इसके लिए 7 साल तक की जेल हो सकती है. इसके बावजूद एडल्ट कंटेंट का कारोबार लगातार बढ़ता रहा है. यह कारोबार कथित तौर पर करप्शन में लिप्त अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मदद से चलता रहा है.

यूक्रेन में एडल्ट कंटेंट से कमाकर टैक्स देना भी अपराध

बता दें कि हाल ही में यूक्रेन के अधिकारियों ने एडल्ट कंटेंट बनाने वालों से टैक्स लेना शुरू किया है. लेकिन जो लोग अपनी कमाई की जानकारी सरकार को देते हैं, वे खुद ऐसी गतिविधियों की ओर अधिकारियों का ध्यान खींच सकते हैं, जो यूक्रेन के पोर्नोग्राफी कानून के तहत अभी भी अपराध हैं. यूक्रेन की संसद की वित्त समिति के अध्यक्ष झेलेजन्याक ने कहा कि “अभी इन महिलाओं के सामने दो रास्ते हैं. या तो वे टैक्स नहीं दें और इसके लिए आपराधिक केस का सामना करें, या टैक्स दें और पोर्नोग्राफी कानून तोड़ने के आरोप में केस झेलें. यह एक दुखद और अजीब स्थिति है.”

अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप

रूस के यूक्रेन पर हमला शुरू करने से पहले, यूक्रेन के अधिकारी एडल्ट एंटरटेनमेंट कारोबार को लेकर अधिकतर आंखें बंद किए रहते थे. रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के जनरल प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें तीन क्षेत्रों के अधिकारियों पर 20 हजार डॉलर तक की रिश्वत लेने का आरोप है. रिपोर्ट में बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023 में 7,900 यूक्रेनी लोगों ने ओनलीफैंस के जरिए 13.1 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाए. ये आंकड़े ओनलीफैंस की पैरेंट कंपनी फेनिक्स इंटरनेशनल के डेटा पर आधारित हैं. लेकिन एडल्ट कंटेंट बनाने वालों से टैक्स वसूलने की कोशिश ने अब एक नई परेशानी खड़ी कर दी है.

 

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This