उत्तर प्रदेश के महोबा में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 3 मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Uttar Pradesh News: रविवार की शाम महोबा के चरखारी में रिवई गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. गांव के एक स्कूल के पीछे खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 3 मासूमों की मौत हो गई. डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने बच्चों के शव को बाहर निकाला. बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया है.

स्कूल के पीछे खोदा गया था गड्ढा

दरअसल, गांव के मॉडल स्कूल के पीछे मिट्टी निकालने के लिए एक गड्ढा खोदा गया था. बारिश के कारण इस गड्ढा में पानी भर गया था. रविवार की शाम 6 बजे बच्चे वहीं खेल रहे थे. खेलने के ही दौरान उनका पैर फिसल गया और वो गड्ढे में डूब गए. मृतक बच्चों में 11 वर्षीय रोशनी अहिरवार, 14 वर्षीय प्रिंस अहिरवार और 10 वर्षीय अंशुल अहिरवार शामिल हैं. 

गांव में मचा हड़कंप Uttar Pradesh News

मृतक बच्चों में रोशनी और प्रिंस चचेरे भाई बहन हैं. वहीं, अंशुल उनका पड़ोसी है. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया. पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद रिवई चौकी इंचार्ज सुजीत जायसवाल, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें- कानपुर में हादसाः गिरा मकान, मलबे में दबकर पिता और तीन बेटियों की मौत

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए शव

रिवई चौकी प्रभारी सुजीत जायसवाल स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया. बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी लेकर जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में हादसाः सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This