Maruti Suzuki Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले मारुति की कारें हुईं महंगी, चुनिंदा मॉडल पर ₹20,000 तक बढ़े दाम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maruti Suzuki Price Hike: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को झटका दिया है. कंपनी ने सितंबर 2026 से अपने चुनिंदा कार मॉडल्स की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट और महंगाई के दबाव को वजह बताया है. मारुति सुजुकी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि पिछले कुछ महीनों से कंपनी लागत के असर को कम करने के लिए लगातार कॉस्ट-कटिंग उपाय कर रही थी.

हालांकि, महंगाई का दबाव ऊंचे स्तर पर बने रहने और लागत का माहौल चुनौतीपूर्ण होने के कारण कंपनी को बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना पड़ रहा है. कंपनी ने साथ ही कहा कि वह ग्राहकों पर कीमत बढ़ोतरी के असर को कम से कम रखने की कोशिश जारी रखेगी.

किन कारों की कीमत बढ़ी?

कंपनी ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन-किन मॉडल्स और वैरिएंट्स की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की गई है. यानी हर कार पर 20,000 रुपये की बढ़ोतरी नहीं हुई है. अधिकतम बढ़ोतरी 20,000 रुपये तक है और वास्तविक बदलाव मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.

मई के बाद तीसरी बार बढ़े दाम

मारुति सुजुकी की ओर से 2026 में यह तीसरी कीमत बढ़ोतरी है. इससे पहले कंपनी ने मई में कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था, जो जून से लागू हुई थी. इसके बाद अगस्त में भी कंपनी ने अपने पूरे पोर्टफोलियो में 30,000 रुपये तक की कीमत बढ़ोतरी की थी. अब सितंबर में एक बार फिर चुनिंदा मॉडल्स के दाम बढ़ाए गए हैं.

Tata और Hyundai भी बढ़ा चुकी हैं कीमतें

मारुति सुजुकी से पहले दूसरी प्रमुख कार कंपनियों ने भी सितंबर में कीमतें बढ़ाई हैं. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने 1 सितंबर से अपने यात्री वाहन पोर्टफोलियो की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. इसमें पेट्रोल-डीजल इंजन वाले मॉडल्स के साथ इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं.  वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने भी सितंबर से अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है. कंपनी ने इसके पीछे इनपुट और कमोडिटी लागत, ऑपरेटिंग खर्च और व्यापक आर्थिक परिस्थितियों को वजह बताया है.

त्योहारी सीजन में ग्राहकों पर बढ़ेगा खर्च

कार कंपनियों के लिए सितंबर से नवंबर का समय बिक्री के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है. इसी दौरान त्योहारी मांग बढ़ती है. ऐसे में लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट के बीच कंपनियां कीमत और ग्राहकों की खरीद क्षमता के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं. मारुति सुजुकी की ताजा कीमत बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अगस्त में देश की ऑटो रिटेल बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. अब देखना होगा कि सितंबर से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में बढ़ी हुई कीमतों का कारों की मांग पर कितना असर पड़ता है.

यह भी पढ़े: Auto Sales: पहली बार पेट्रोल कारों से आगे निकलीं CNG, Hybrid और EV, अगस्त में ऑटो बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This