पुराने फोन से खत्म हुआ WhatsApp सपोर्ट, कहीं लिस्ट में आपका मोबाइल तो नहीं? तुरंत करें चेक

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

WhatsApp Support End: अगर आपके पास पुराना Android स्मार्टफोन है और आप उसमें WhatsApp चला रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. WhatsApp ने 8 सितंबर 2026 से Android 5.0 और उससे पुराने वर्जन वाले डिवाइस के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है. यानी अब ऐसे फोन पर WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखना संभव नहीं होगा. कंपनी ने इसकी जानकारी पहले ही अपने सपोर्ट पेज पर दी थी.

किन फोन पर बंद हुआ WhatsApp?

WhatsApp के आधिकारिक अपडेट के मुताबिक, 8 सितंबर 2026 से केवल Android 6.0 और उसके बाद के वर्जन वाले फोन को सपोर्ट किया जाएगा. इसका मतलब है कि Android 5.0 और Android 5.1 समेत पुराने Android वर्जन पर चलने वाले फोन अब WhatsApp के सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट से बाहर हो गए हैं.

अगर आपका फोन इसी पुराने Android वर्जन पर चल रहा है, तो WhatsApp की तरफ से आपको ऐप के अंदर सपोर्ट खत्म होने की जानकारी और डिवाइस अपग्रेड करने के रिमाइंडर भी मिल सकते हैं. कंपनी के मुताबिक, सपोर्ट खत्म करने से पहले यूजर्स को कई बार इसकी जानकारी दी जाती है.

अब WhatsApp चलाने के लिए क्या जरूरी है?

अब WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए Android फोन में कम से कम Android 6.0 या उससे नया वर्जन होना चाहिए. अगर आपका फोन Android 5.0 या 5.1 पर चल रहा है, तो सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि आपके डिवाइस के लिए कोई नया सिस्टम अपडेट उपलब्ध है या नहीं.

इसके लिए फोन की Settings > Software Update/System Update में जाकर अपडेट चेक किया जा सकता है. अगर कंपनी की तरफ से आपके फोन के लिए कोई नया Android अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो WhatsApp इस्तेमाल जारी रखने के लिए नए सपोर्टेड डिवाइस पर जाना पड़ सकता है.

पुराने Android पर सपोर्ट क्यों बंद करता है WhatsApp?

WhatsApp समय-समय पर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम और डिवाइस का सपोर्ट खत्म करता है. कंपनी के मुताबिक, वह हर साल उन डिवाइस और सॉफ्टवेयर की समीक्षा करती है जो सबसे पुराने हैं और जिनका इस्तेमाल कम हो रहा है. पुराने फोन में नए सुरक्षा अपडेट उपलब्ध नहीं होने के साथ-साथ WhatsApp के नए फीचर्स को चलाने के लिए जरूरी तकनीकी क्षमता भी नहीं हो सकती. इसी वजह से कंपनी नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपना फोकस बढ़ाती है.

अपने फोन का Android वर्जन ऐसे करें चेक

अगर आपको नहीं पता कि आपके फोन में कौन सा Android वर्जन चल रहा है, तो इसे आसानी से चेक किया जा सकता है. Settings खोलें → About Phone/फोन के बारे में → Android Version पर जाएं. अगर वहां Android 6.0 या उससे ऊपर लिखा है, तो इस बदलाव के कारण आपके फोन पर WhatsApp का Android सपोर्ट प्रभावित नहीं होगा. अगर Android 5.0 या 5.1 है, तो आपको फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा या नया डिवाइस लेना पड़ सकता है.

iPhone यूजर्स के लिए भी बदलेगा नियम

WhatsApp ने iPhone के लिए भी एक बदलाव की तारीख तय की है. कंपनी के आधिकारिक सपोर्ट पेज के मुताबिक, 30 नवंबर 2026 से iOS 15.5 और उसके बाद के वर्जन ही सपोर्ट किए जाएंगे. यानी पुराने iOS वर्जन वाले यूजर्स को भी आगे चलकर अपने डिवाइस या सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करना पड़ सकता है. इसलिए अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो अभी अपने फोन का Android या iOS वर्जन जरूर चेक कर लें. खासतौर पर Android यूजर्स के लिए 8 सितंबर 2026 की तारीख से Android 6.0 न्यूनतम सपोर्टेड वर्जन बन चुका है.

यह भी पढ़े: Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली अफगानिस्तान की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Latest News

Bhadrapada Amavasya 2026: पितृ दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति? भाद्रपद अमावस्या पर 7 स्टेप में करें पितरों का तर्पण

भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, स्मरण और दान-पुण्य किया जाता है. जानिए 7 स्टेप में तर्पण की विधि.

More Articles Like This