श्रीलंका जेल में हिंसा के दौरान भारतीय नागरिक की मौत, पुलिस सुरक्षा के बीच किया गया अंतिम संस्कार

Must Read

Colombo: श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो की एक जेल में जुलाई में हुए उपद्रव के दौरान भारतीय नागरिक उन्नीकृष्णन एस. के की मौत हो गई थी. बाद में उसके शव को विशेष पुलिस सुरक्षा के बीच दफनाया गया था. अपराध जांच विभाग (CID) ने मंगलवार को नेगोंबो मजिस्ट्रेट अदालत को बताया कि 73 वर्षीय कैदी के शव को अदालत के आदेश के अनुसार दो सितंबर को दफनाया गया और इसका खर्च सरकार ने उठाया था.

जेल में कैदियों के बीच एक भीषण दंगा

दरअसल, जुलाई 2026 में श्रीलंका की नेगोम्बो जेल में कैदियों के बीच एक भीषण दंगा (हिंसा) हुआ, जिसमें उन्नीकृष्णन एस. की मौत हो गई. लगभग दो महीनों तक शव को शवगृह में रखे जाने के बाद, श्रीलंकाई अदालत के आदेश पर 2 सितंबर 2026 को उनका शव सरकारी खर्च पर पुलिस सुरक्षा के बीच दफना दिया गया. CID ने बताया कि कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने भी अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया.

केरल के रहने वाले थे उन्नीकृष्णन 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उन्नीकृष्णन एस. के केरल के रहने वाले थे. हालांकि वह चार दशक से अधिक समय से अपने परिवार के साथ चेन्नई में रह रहे थे. रिपोर्टों के अनुसार वह दो मार्च को श्रीलंका पहुंचे थे और गांजा रखने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद उन्हें नेगोंबो जेल भेज दिया गया. जहां पांच और छह जुलाई को कैदियों के बीच हुई हिंसा के दौरान उनकी मौत हो गई.

कपड़े, जूते फॉरेंसिक जांच के लिए अदालत को सौंपा

CID ने मुख्य मजिस्ट्रेट शिलानी पेरेरा को यह भी बताया कि मौत के समय पीड़ित ने जो कपड़े और जूते पहने थे, उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए अदालत को सौंप दिया गया है. अदालत जेल में उपद्रव से जुड़े मामले में संदिग्धों के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रही थी. इस दंगे में 22 कैदियों और 10 जेल अधिकारियों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 100 अन्य लोग घायल हुए थे.

इसे भी पढ़ें. श्रीलंका के राष्ट्रपति से मिले राजनाथ सिंह, कहा- मुश्किल वक्त में हमेशा साथ रहेंगे, दिल और आत्मा का है रिश्ता

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This