सैंटनर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए BBLका प्रस्ताव ठुकराया, अपने देश को दी प्राथमिकता

Must Read

New Delhi: न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला को प्राथमिकता देते हुए बिग बैश लीग (बीबीएल) के अनुबंध को ठुकरा दिया है. सैंटनर से एडिलेड स्ट्राइकर्स ने संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया क्योंकि, न्यूजीलैंड का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यस्त कार्यक्रम है. मिचेल सैंटनर ने विदेशी टी20 लीग के बजाय अपने देश के लिए खेलने को प्राथमिकता दी है.

आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त

सैंटनर ने ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ से कहा कि न्यूजीलैंड की टीम का आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त है. इस दौरान भारत के खिलाफ सीमित ओवरों के अलावा टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे जबकि टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है. इससे बड़ा कोई और मौका नहीं हो सकता. यह वाकई रोमांचक समय है. मैं इसका हिस्सा बनना चाहूंगा. उन्होंने कहा कि मुझे अच्छी पेशकश की गई थी. मैंने इस पर विचार किया लेकिन आगामी मैचों में मेरी भूमिका होगी, भले ही मैं टेस्ट क्रिकेट के हर मैच में न खेलूं.

दिसंबर तक भारत की मेजबानी

न्यूजीलैंड 22 अक्टूबर से एक दिसंबर तक भारत की मेजबानी करेगा. इसमें सीमित ओवरों की श्रृंखला के अलावा दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे. इसके बाद वह चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा. हाल के दिनों में न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ियों (जैसे फिन एलन, टिम सीफर्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्ने और हाल ही में मार्क चैपमैन) ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर कैजुअल एग्रीमेंट चुना है. ऐसे माहौल में सैंटनर का न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट और राष्ट्रीय कप्तानी को करोड़ों की टी20 लीग से ऊपर रखना कीवी क्रिकेट के लिए एक बड़ी राहत है.

इसे भी पढ़ें. ‘पहले दिन से CMD उपेंद्र राय ने दिया साथ’, अनुप्रिया नागर ने हनुमान अंश की सफलता पर जताया आभार

Latest News

LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम (28 अक्टूबर 2026): अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को राजधानी...

More Articles Like This