13 सितंबर को बुध बदलेंगे नक्षत्र, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन-धान्य में वृद्धि के बनेंगे योग

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budh Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, शिक्षा और तर्क क्षमता का कारक माना जाता है. ऐसे में बुध की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का असर भी महत्वपूर्ण माना जाता है. 13 सितंबर 2026 की सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर बुध उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा के हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. बुध 21 सितंबर तक हस्त नक्षत्र में ही रहेंगे.

बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है. हालांकि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वृषभ, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए यह बदलाव खास तौर पर शुभ रह सकता है. इन राशियों के लोगों को आर्थिक मामलों में फायदा मिलने के साथ परिवार में खुशियां और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इन तीनों राशियों पर बुध के नक्षत्र परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ सकता है…

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का हस्त नक्षत्र में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार आने के साथ कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. कुछ लोगों को धन प्राप्ति के ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिनका उन्हें पहले से अनुमान नहीं था. नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. पदोन्नति या करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलने की संभावना है.

वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कोई अच्छी डील मिल सकती है, जिससे कारोबार में फायदा होने के योग बनेंगे. पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर-परिवार में भी सकारात्मक माहौल देखने को मिल सकता है. वहीं विद्यार्थियों के लिए बुध का प्रभाव खास रह सकता है. उनकी एकाग्रता बढ़ सकती है, जिससे पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां कम होने और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं, इसलिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए विशेष महत्व रखता है. वर्तमान में बुध आपके सुख भाव में स्थित हैं और 13 सितंबर को नक्षत्र परिवर्तन के बाद जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस दौरान मिथुन राशि के जातकों को मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है. धन-धान्य में वृद्धि के भी योग बन सकते हैं.

खास तौर पर मार्केटिंग, मीडिया, लेखन और संचार से जुड़े लोगों के लिए यह समय उपलब्धियां लेकर आ सकता है. इस अवधि में प्रभावशाली और गणमान्य लोगों से संपर्क बढ़ सकता है.  इसका फायदा भविष्य में करियर या कारोबार में भी मिल सकता है. परिवार की बात करें तो माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और पारिवारिक संबंधों में भी मधुरता आ सकती है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी बुध का नक्षत्र परिवर्तन कई मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है. वर्तमान में बुध आपकी कुंडली के द्वितीय भाव में स्थित हैं. जब बुध हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, तो आपके कामकाज में तेजी आने के योग बन सकते हैं. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और कार्यक्षेत्र में नई गति देखने को मिल सकती है. बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं. वहीं निवेश करने वाले लोगों को अपने निवेश से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. सिंह राशि के जातकों की वाणी भी इस दौरान प्रभावशाली रह सकती है.

अपनी बातचीत और व्यवहार के जरिए आप सामाजिक स्तर पर लोगों को प्रभावित कर सकते हैं. कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के भी योग बन सकते हैं. सेहत के लिहाज से भी यह समय सकारात्मक रह सकता है और स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: 12 September 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Latest News

India Semiconductor Industry: सेमीकंडक्टर सेक्टर में आया 1.4 अरब डॉलर का निवेश, बेंगलुरु सबसे बड़ा हब

India Semiconductor Industry: भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है. ट्रैक्सन की रिपोर्ट के मुताबिक 281 वित्तपोषित कंपनियां अब तक 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग जुटा चुकी हैं, जिसमें करीब आधी फंडिंग 2025 के बाद आई है.

More Articles Like This