Ganesh Chaturthi 2026: आज देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा. इस ख़ास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है.
राष्ट्रपति मुर्मु ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मैं देश–विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक, समृद्धि और शुभारंभ के प्रतीक हैं. गणेश चतुर्थी का उत्सव हमारे जीवन में ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता का संचार करता है. यह पावन पर्व हमें जीवन में नए संकल्पों के साथ प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है.” राष्ट्रपति ने आगे लिखा, “मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख–शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें. हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें.”
उपराष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं Ganesh Chaturthi 2026
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लिखा, “गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान गणेश, जो विघ्नहर्ता और ज्ञान के प्रतीक हैं, सभी को शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद दें और हमें विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ हर बाधा को पार करने की प्रेरणा दें.”
प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने लिखा, “देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे. उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है. गणपति बाप्पा मोरया!”
देशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं। विघ्नहर्ता के दर्शन और पूजन का यह पावन पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। उनके दिव्य आशीर्वाद से सभी के प्रयास सफल हों और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे, यही कामना है। गणपति बाप्पा मोरया!
मुदाकरात्तमोदकं सदा विमुक्तिसाधकं
कलाधरावतंसकं विलासिलोकरक्षकम्।अनायकैकनायकं विनाशितेभदैत्यकं
नताशुभाशुनाशकं नमामि तं विनायकम्॥— Narendra Modi (@narendramodi) September 14, 2026
राजनाथ सिंह ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान गणेश जी ज्ञान, विवेक, समृद्धि और शुभारंभ के प्रतीक हैं। यह पावन पर्व हमें अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने तथा समाज में एकता, सद्भाव और सहयोग की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है. विघ्नहर्ता श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन से विघ्नों को दूर करें और देश को सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति का आशीर्वाद प्रदान करें. गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!”

