BRICS Summit 2026: PM मोदी की ताबड़तोड़ कूटनीतिक बैठकें, मलेशिया, इथियोपिया और UAE के साथ रिश्तों पर हुई अहम बातचीत

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BRICS Summit 2026: राजधानी में चल रहे BRICS शिखर सम्मेलन पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं. सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए विदेशी नेताओं का दिल्ली पहुंचना जारी है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार द्विपक्षीय बैठकों में व्यस्त हैं. शनिवार को उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ अलग-अलग मुलाकात की. इन बैठकों में व्यापार से लेकर रक्षा, डिजिटल अर्थव्यवस्था और रणनीतिक साझेदारी तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की. मलेशिया इस बार BRICS में पार्टनर देश के तौर पर शामिल हुआ है. पीएम मोदी ने अनवर इब्राहिम का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं ने फरवरी 2026 में हुई प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान लिए गए फैसलों और उसके परिणामों की समीक्षा की.

बैठक में भारत और मलेशिया के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में हुई प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा सहयोग, सेमीकंडक्टर, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, शिक्षा और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के मुद्दे पर बातचीत की. इस दौरान मलेशिया की ओर से भारत के लिए एक अहम फैसला भी सामने आया. मलेशिया ने सबाह के कोटा किनाबालु में भारत का वाणिज्य दूतावास खोलने को मंजूरी दे दी है. इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और लोगों के बीच संपर्क को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

ASEAN-भारत संबंधों पर भी हुई चर्चा

पीएम मोदी ने ASEAN-भारत संबंधों को मजबूत करने में मलेशिया की भूमिका और उसके समर्थन की सराहना की. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर के विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए. बैठक के दौरान भारत और मलेशिया ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई. दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद सहयोग को नए क्षेत्रों तक ले जाने और आपसी संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया.

इथियोपिया के पीएम अबिय अहमद से बातचीत

मलेशिया के पीएम के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में आर्थिक सहयोग, रक्षा साझेदारी और क्षमता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुख रहे. यह बैठक दिसंबर 2025 में पीएम मोदी की अदीस अबाबा यात्रा के बाद भारत और इथियोपिया के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखी जा रही है.

दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए और बहुपक्षीय मंचों पर भारत और इथियोपिया के बीच करीबी सहयोग बनाए रखने की बात दोहराई. प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS शिखर सम्मेलन में इथियोपिया की भागीदारी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि इथियोपिया की BRICS में भागीदारी से ग्लोबल साउथ की आवाज और मजबूत हुई है. दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षमता निर्माण के क्षेत्र में भी काम जारी रखने पर जोर दिया गया.

UAE के क्राउन प्रिंस से भी अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच मौजूदा व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई. दोनों पक्षों ने भारत-UAE संबंधों को नई ऊंचाई देने और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने पर सहमति जताई. बैठक को दोनों देशों के बीच लगातार मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढ़े: BRICS Summit 2026: PM मोदी और इथियोपिया के पीएम अबी अहमद के बीच अहम बैठक, IT समेत इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This