‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ LIVE: नए भारत की बात, उर्दू के साथ, IIC में जुटे देश के बड़े बुद्धिजीवी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bazm e Sahafat Bharat Express Urdu Conclave Live: नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में भारत एक्सप्रेस उर्दू का प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ शुरू हो चुका है. देश के कोने-कोने से जुटे वरिष्ठ पत्रकार, बुद्धिजीवी, नीति-निर्माता और सांस्कृतिक हस्तियां इस समय राष्ट्रीय विमर्श में उर्दू पत्रकारिता की नई दिशा तय कर रहे हैं.

राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का तीसरा संस्करण

लगभग 15 करोड़ हिंदुस्तानियों की जुबान उर्दू सिर्फ अभिव्यक्ति का साधन नहीं, बल्कि देश की साझा गंगा-जमुनी तहजीब और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत आईना है. इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए 17 सितंबर 2026 को मैक्स मूलर मार्ग, लोधी रोड स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है. एक दिवसीय इस महामंथन का केंद्रीय विषय ‘नए भारत की बात, उर्दू के साथ’ रखा गया है, जिसमें मीडिया में उर्दू की नई संभावनाओं और इसके भविष्य पर विस्तृत विमर्श हो रहा है.

CMD उपेंद्र राय की दूरदर्शी सोच

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ की परिकल्पना धरातल पर उतरी है. पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले उपेंद्र राय ने स्टार न्यूज, सीएनबीसी, तहलका और सहारा इंडिया मीडिया में शीर्ष संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. करीब डेढ़ दशक पहले उन्होंने देश के पहले 24 घंटे चलने वाले उर्दू न्यूज चैनल ‘आलमी सहारा टीवी’ की स्थापना में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी. आज उनका यही विजन ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ के जरिए डिजिटल और ब्रॉडकास्ट में तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है.

आयोजनों की गौरवशाली विरासत

‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ का सफर बेहद ऐतिहासिक रहा है. इसका पहला संस्करण 27 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली के उर्दू घर में आयोजित हुआ था, जिसे शिक्षाविदों और पत्रकारों की भरपूर सराहना मिली. वहीं, 26 नवंबर 2025 को आयोजित दूसरे संस्करण का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया था, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों और शीर्ष नीति-निर्माताओं ने शिरकत की थी. आज का यह तीसरा संस्करण उर्दू पत्रकारिता को देश के लोकतांत्रिक और बौद्धिक ढांचे की मुख्यधारा में मजबूती से स्थापित कर रहा है.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This