Shahnawaz Hussain Bazm-e-Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में आयोजित ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ के तीसरे कॉन्क्लेव ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उर्दू भाषा और भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय की जमकर तारीफ की. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज जब लोग उर्दू को भूलते जा रहे हैं, तब उपेंद्र राय इसे आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाए हुए हैं; इसीलिए वे हिंदुस्तान में उर्दू के ‘सबसे पहले और सच्चे दोस्त’ हैं.
CMD उपेंद्र राय का खूबसूरत दिल
कॉन्क्लेव में शिरकत करने के बाद भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने सीएमडी उपेंद्र राय के प्रयासों को दिल से सराहा. उन्होंने कहा कि “भाई उपेंद्र राय जी को जितनी मुबारकबाद दें, कम है. जितने खूबसूरत वे इंसान हैं, उतना ही खूबसूरत उनका दिल है. उर्दू से उनकी बड़ी मोहब्बत है. तो मैंने उनको उर्दू का हिंदुस्तान का सबसे पहला दोस्त कहा है. आज अगर उर्दू का कोई सच्चा दोस्त है, तो वो उपेंद्र राय हैं. आज के बदलते दौर में जब लोग उर्दू को भूलते जा रहे हैं, तब भारत एक्सप्रेस के ‘सत्य, साहस और समर्पण’ के संकल्प के साथ इतना बड़ा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव कराना अपने आप में बहुत बड़ी बात है.”
उर्दू के अल्फाज ही विद्वता की पहचान
उर्दू को आगे बढ़ाने और समाज में इसके महत्व से जुड़े सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने अपने चिरपरिचित अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि अगर आप बातचीत में उर्दू के कुछ अच्छे अल्फाज बोल दें, तो लोग आपको सचमुच पढ़ा-लिखा और संजीदा समझते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अब वह जमाना पूरी तरह बदल चुका है. आज समाज में प्रतिष्ठा और भाषाई खूबसूरती की असली पहचान उर्दू के अल्फाज बन चुके हैं. पहले का वक्त अलग था. हमारे बिहार में बीच-बीच में कुछ नेताओं को देखिएगा, वे एक-दो लाइन अंग्रेजी बोलकर ऐसा दिखाते थे जैसे बहुत बड़े विद्वान हों. जब हम बच्चे थे, तब कुछ लोग हाथ में अंग्रेजी का अखबार लेकर घूमा करते थे ताकि समाज समझे कि ये बहुत पढ़े-लिखे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं
आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जब उनसे संदेश देने को कहा गया तो शाहनवाज हुसैन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में 25 वर्षों का ऐतिहासिक जनसेवा का सफर पूरा किया है. उन्होंने दिल से दुआ करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह देश का नेतृत्व करते रहें.
यह भी पढ़े: दिल की बात आसानी से कहना है तो क्या करें? Bazm-e-Sahafat में किरेन रिजिजू ने बताया

