CNG भरवाने से पहले हो जाएं सावधान! IGL ने शुरू की ऑटोमैटिक चेकिंग, अब इन गाड़ियों को नहीं मिलेगी गैस

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CNG New Rules: अगर आपकी गाड़ी में भी सीएनजी का इस्तेमाल होता है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अब सीएनजी स्टेशन पर पहुंचते ही पहले की तरह सीधे गाड़ी में गैस नहीं भरी जाएगी. दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने कई सीएनजी स्टेशनों पर ऑटोमेटेड व्हीकल वेरिफिकेशन सिस्टम शुरू किया है. इस व्यवस्था के तहत सीएनजी भरने से पहले गाड़ी और उसके सिलेंडर से जुड़ी जानकारी की जांच की जाएगी. अगर सिलेंडर का हाइड्रो-टेस्ट सर्टिफिकेट वैलिड नहीं पाया जाता है तो वाहन में सीएनजी भरने से इनकार किया जा सकता है.

दरअसल, इस नई व्यवस्था का मकसद सीएनजी सिलेंडर की वैधता की जांच करना है. जब कोई वाहन चालक सीएनजी भरवाने स्टेशन पहुंचेगा तो वहां लगे कैमरे सबसे पहले गाड़ी की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे. इसके बाद सिस्टम वाहन की जानकारी को सीएनजी सिलेंडर के रिकॉर्ड से मिलाएगा. सिलेंडर के हाइड्रो-टेस्ट सर्टिफिकेट की वैधता की जांच भी की जाएगी. यदि सर्टिफिकेट वैलिड नहीं हुआ तो गाड़ी में सीएनजी भरने की अनुमति नहीं मिलेगी. अहम बात यह है कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने फिलहाल 10 सीएनजी स्टेशनों पर ऑटोमेटेड व्हीकल वेरिफिकेशन सिस्टम शुरू किया है. ऐसे में सीएनजी वाहन चालकों को अपने सिलेंडर की जांच और सर्टिफिकेट की वैधता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

CNG गाड़ी वाले ध्यान दें, इन बातों का रखें ख्याल

  • अगर आपकी गाड़ी सीएनजी से चलती है तो समय पर सिलेंडर का हाइड्रो-टेस्ट जरूर करवाएं.
  • सीएनजी सिलेंडर का हाइड्रो-टेस्ट वैलिड होना जरूरी है. इससे सिलेंडर की स्थिति की जांच होती है और गैस लीकेज या ब्लास्ट जैसे जोखिमों को कम करने में मदद मिलती है.
  • सीएनजी भरवाने स्टेशन जाने से पहले जांच लें कि आपके सिलेंडर का हाइड्रो-टेस्ट सर्टिफिकेट वैलिड है या नहीं.
  • अगर सर्टिफिकेट की वैधता समाप्त हो चुकी है तो पहले सिलेंडर का हाइड्रो-टेस्ट करवाएं.
  • समय रहते सर्टिफिकेट की वैधता जांच लेने से सीएनजी स्टेशन पर गैस भरवाने के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है.
  • सिलेंडर में किसी तरह की खराबी या कमी का पता लगाने के लिए समय पर जांच करवाएं. यह आपकी और आपके वाहन की सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी है.

ऑनलाइन चेक होगा CNG सिलेंडर का सर्टिफिकेट

नई व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सिस्टम की मदद से वाहन की जानकारी को सीएनजी सिलेंडर के रिकॉर्ड से मिलाया जाएगा. इसके बाद पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सिलेंडर के हाइड्रो-टेस्ट सर्टिफिकेट की वैधता की जांच की जाएगी. सर्टिफिकेट वैलिड पाए जाने के बाद ही वाहन में सीएनजी भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. वहीं, अगर सर्टिफिकेट की वैधता समाप्त हो चुकी है या वह वैलिड नहीं पाया जाता है तो वाहन में सीएनजी नहीं भरी जाएगी.

यह भी पढ़े: LPG Prices: ग्रामीण इलाकों में 200 से 600 रुपये सस्ता मिल रहा कमर्शियल सिलेंडर, जानें क्या है वजह

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This