होर्मुज का नाम अब ‘ट्रंप स्ट्रेट’! ट्रंप ने शेयर किया मैप, ईरान के प्रस्ताव के बीच बड़ा ऐलान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran War: ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने और युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करने का प्रस्ताव दिए जाने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा कदम उठाया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक नक्शा साझा करते हुए होर्मुज का नया नाम ‘ट्रंप स्ट्रेट’ बताया है.

ट्रंप ने शेयर किया मैप

ट्रंप ने शनिवार, 26 सितंबर को यह पोस्ट साझा की. इसमें ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नक्शा दिखाई दे रहा है. इससे पहले भी ट्रंप होर्मुज का नाम बदलने का सुझाव दे चुके हैं. ऐसे समय में जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है, उनके इस ऐलान को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है.

ईरान ने बातचीत का दिया प्रस्ताव US Iran War

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के मुताबिक, तेहरान ने ट्रंप प्रशासन के सामने एक प्रस्ताव रखा है. इसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने और व्यापक स्तर पर जारी संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से सात दिनों के भीतर वार्ता दोबारा शुरू करने की बात कही गई है. ईरान की ओर से बातचीत का प्रस्ताव ऐसे वक्त आया है, जब होर्मुज को लेकर क्षेत्रीय तनाव पहले से ही चर्चा में है. ट्रंप की ओर से इसी दौरान इसका नाम बदलने की घोषणा किए जाने से अमेरिका-ईरान संबंधों पर भी सवाल उठ रहे हैं.

परमाणु कार्यक्रम बना हुआ है मुख्य मुद्दा

अमेरिका और ईरान के बीच विवाद का एक बड़ा केंद्र ईरान का परमाणु कार्यक्रम है. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना उसकी प्राथमिकता है. इसी मुद्दे को लेकर दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव भी हो चुका है.

दूसरी ओर, ईरान लगातार यह रुख रखता आया है कि उसे शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने का अधिकार मिलना चाहिए. यही मतभेद दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की कोशिशों के सामने बड़ी चुनौती बने हुए हैं. फिलहाल, होर्मुज को लेकर ईरान के प्रस्ताव और ट्रंप के ताजा ऐलान ने अमेरिका-ईरान संबंधों को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है.

ये भी पढ़ें- 26 को UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वैश्विक सहयोग और चुनौतियों पर रहेगा फोकस

Latest News

श्रद्धा, भाव और शांति से किया गया कर्म ही होता है सार्थक— दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, अपात्रक श्राद्ध जो होता है, वह श्राद्ध व्यर्थ हो जाता...

More Articles Like This