बगैर मान्यता प्राप्त सोशल मीडिया पत्रकारों को भी मिलेगा इलाज के लिए कैशलेस कार्ड- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ghazipur: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि बिना मान्यता प्राप्त सोशल मीडिया पत्रकारों को भी इलाज के लिए कैशलेस कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. उन्होंने कहा कि योगी सरकार सभी लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है और इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई चल रही है.

आम भाषा में दवा की पर्ची लिखने की सलाह

डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों को सलाह दी है कि मरीजों के लिए दवाओं की पर्ची आम भाषा में लिखी जाए. इससे मरीज आसानी से समझ सकेंगे कि उन्हें कौन सी बीमारी या समस्या है और कौन सी दवा दी गई है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था में मरीज की समझ को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

जातिवाद से विकास की राजनीति की ओर बढ़ने का दावा

गाजीपुर की राजनीतिक स्थिति पर बात करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि जिले में अभी तक जातिवाद के नाम पर मतदान होता रहा है, लेकिन अब समय बदल रहा है. उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव में गाजीपुर की हर विधानसभा में कमल का फूल खिलेगा.

Latest News

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन व बिजली गिरने से 27 लोगों की मौत, चार लापता, सरकार की ओर से पुनर्वास के प्रयास भी तेज

Kathmandu: नेपाल में 24 से 28 सितंबर तक लगातार बारिश के कारण आई बाढ़, भूस्खलन, जलभराव, तेज हवाओं और...

More Articles Like This