8th Pay Commission Arrears: 17 लाख तक मिल सकता है एरियर? जानें Level 6 और 7 का पूरा गणित

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

8th Pay Commission Arrears: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा लगातार तेज है. कर्मचारियों की सबसे बड़ी चिंता और जिज्ञासा नई वेतन व्यवस्था को लेकर है कि बेसिक सैलरी में कितना बदलाव होगा और अगर आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी होती है, तो उन्हें कितना एरियर मिल सकता है. कुछ अनुमानों में यह रकम करीब 17 लाख रुपये तक पहुंचने की बात कही जा रही है. हालांकि, यह आंकड़ा पूरी तरह संभावित फिटमेंट फैक्टर और लागू होने में होने वाली देरी पर आधारित है.

1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की चर्चा

8वें वेतन आयोग को लेकर 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की चर्चा है. हालांकि, आयोग की रिपोर्ट तैयार होने और उसके बाद सरकार की ओर से सिफारिशों को स्वीकार कर लागू करने में समय लग सकता है. अगर वास्तविक क्रियान्वयन की तारीख आगे जाती है, तो 1 जनवरी 2026 से लागू होने की तारीख तक का अंतर एरियर की गणना का आधार बन सकता है. यानी अगर नई वेतन व्यवस्था बाद में लागू होती है, तो पात्र कर्मचारियों को पिछली तारीख से वेतन अंतर का भुगतान किए जाने की स्थिति बन सकती है. हालांकि, इसका अंतिम फैसला सरकार की ओर से तय नियमों और क्रियान्वयन की तारीख पर निर्भर करेगा.

कैसे निकलेगा 8वें वेतन आयोग का एरियर?

संभावित एरियर को समझने के लिए एक सामान्य गणना इस तरह की जा सकती है.

अनुमानित बेसिक एरियर = (नई बेसिक पे – पुरानी बेसिक पे) × देरी के महीने

हालांकि, वास्तविक एरियर इससे अलग हो सकता है. इसकी वजह यह है कि अंतिम भुगतान में महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता और दूसरे भत्तों से जुड़े नियमों को भी ध्यान में रखा जा सकता है. एरियर की राशि तय करने में सबसे अहम भूमिका फिटमेंट फैक्टर की होगी.

लेवल 6 में कितना बन सकता है एरियर?

लेवल 6 की मौजूदा बेसिक पे 35,400 रुपये मानी जाए और संभावित फिटमेंट फैक्टर 2.15 रखा जाए, तो 20 महीने की देरी में बेसिक पे के अंतर से करीब 8.14 लाख रुपये का अनुमान निकलता है. वहीं 24 महीने की देरी होने पर यह रकम करीब 9.77 लाख रुपये हो सकती है. अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 माना जाए, तो 20 महीने के लिए अनुमानित बेसिक अंतर करीब 11.12 लाख रुपये और 24 महीने के लिए करीब 13.34 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

लेवल 7 में 17 लाख तक पहुंच सकता है अनुमान

लेवल 7 की मौजूदा बेसिक पे 44,900 रुपये है. 2.15 के संभावित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर 20 महीने की देरी में अनुमानित बेसिक एरियर करीब 10.33 लाख रुपये और 24 महीने में करीब 12.39 लाख रुपये हो सकता है. वहीं अगर 2.57 का फिटमेंट फैक्टर और 24 महीने की देरी मान ली जाए, तो अनुमानित बेसिक एरियर करीब 16.92 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. यही वजह है कि 8वें वेतन आयोग को लेकर करीब 17 लाख रुपये तक एरियर मिलने की चर्चा हो रही है.

भत्तों का हिसाब अलग होगा

यह पूरी गणना केवल संभावित बेसिक पे के अंतर पर आधारित है. वास्तविक एरियर की राशि तय करते समय एचआरए, महंगाई भत्ता, परिवहन भत्ता और दूसरे लागू भत्तों के नियम अलग से देखे जाएंगे. इसलिए 17 लाख रुपये तक एरियर मिलने की बात को एक अनुमान के तौर पर ही देखना चाहिए. अभी फिटमेंट फैक्टर और अंतिम क्रियान्वयन तारीख को लेकर आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है. सरकार की ओर से अंतिम नियम और सिफारिशें स्पष्ट होने के बाद ही कर्मचारियों को मिलने वाले वास्तविक वेतन और एरियर की सही राशि का पता चलेगा.

यह भी पढ़े: चीन- फिलीपींस में फिर झड़प, सेकेंड थॉमस शोल को लेकर बढ़ा तनाव, जहाजों के बीच टकराव

Latest News

क्या ज्यादा Fat Loss से मिलता है बेहतर हेल्थ? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

fat loss: आज के दौर में फिटनेस और वजन कम करने को लेकर लोगों का फोकस अक्सर शरीर की...

More Articles Like This