उग्रवादियों ने म्यांमार सीमा पर की गोलीबारी, असम राइफल्स का एक जवान शहीद, चार घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Firing On India-Myanmar Border: अरुणाचल प्रदेश बड़ी खबर सामने आई है. यहां चांगलांग जिले में भारत-म्यंमार बॉर्डर के पास पेट्रोलिंग कर रही टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने फायरिंग कर दिया. इस हमले में असम राइफ़ल्स का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए. यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे नामपोंग सर्कल के तहत नामपोंग नाला के पास हुई, जब 21 असम राइफ़ल्स के जवान उस इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे. यहां बॉर्डर पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है.

पेट्रोलिंग टीम पर उग्रवादियों ने की गोलीबारी

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध उग्रवादियों ने पेट्रोलिंग टीम पर गोलीबारी की, जिसमें हवलदार जानखोकाई कुकी (42 वर्ष) शहीद हो गए और चार अन्य जवान घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए ले जाया गया. उनकी हालत के बारे में जानकारी का इंतज़ार है. अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में ऑपरेशन तेज कर दिए हैं. शुरुआती रिपोर्ट में NSCN (K-YA) से जुड़े उग्रवादियों के शामिल होने की बात कही गई है. हालांकि, हमलावरों की पहचान के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

चांगलांग के SP किर्ली पाडु ने कहा…

चांगलांग के SP किर्ली पाडु ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है. SP ने कहा, “हमें भारत-म्यांमार बॉर्डर पर हुई घटना की जानकारी मिली है और हमने चांगलांग पुलिस स्टेशन के OC से इससे जुड़ी जानकारी एकत्र करने को कहा है.” मालूम हो कि चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार बॉर्डर संवेदनशील रहा है, क्योंकि इस इलाके और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार सक्रिय उग्रवादी गुटों की आवाजाही होती रहती है.

Latest News

क्या आप भी घर की खिड़कियों को हमेशा रखते हैं बंद? बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने...

More Articles Like This