थाईलैंड में आसमानी आफतः भारी बारिश ने मचाई तबाही, 23 लोगों की मौत, 7 लाख लोग प्रभावित

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Thailand Floods: थाईलैंड में बारिश के नाम पर आसमान से आफत बरसी है. भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. आम जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. सरकार ने मंगलवार को जानकारी दी है कि बाढ़ की वजह से बैंकॉक में चार और लोगों की मौत हो गई है.

आपदा रोकथाम और शमन विभाग के अनुसार

आपदा रोकथाम और शमन विभाग (DDPM) के अनुसार, इन चार लोगों की मौत के बाद बाढ़ के चलते थाइलैंड में मरने वालों की संख्या 23 पहुंच गई है. बैंकॉक में बाढ़ से करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं.

Thailand floods (1)

48 घंटों तक लगातार हुई भारी बारिश

बैंकॉक में 48 घंटों तक लगातार इतनी तेज बारिश हुई कि तीन दिन बाद भी कुछ हिस्सों में पानी भरा है. अधिकारियों के अनुसार, शहर में आपदा घोषित किए जाने के साथ ही स्कूल बंद कर दिए. वहीं, राजधानी में 230 से ज्यादा शेल्टर होम में लगभग 7,000 लोग रुके हुए थे.

एक बयान में DDPM ने कहा कि बाढ़ ने थाईलैंड के 77 प्रांतों में से 29 को प्रभावित किया है. विभाग ने बताया कि बैंकॉक में चार लोगों की मौत हुई है. बैंकॉक और समुद्र के बीच स्थित समुत प्राकान में आठ लोगों की और पूर्वी प्रांत साकाएओ में छह लोगों की मौत हुई है.

Thailand floods (3)

बैंकॉक के दक्षिण-पूर्व में स्थित चंथाबुरी और राजधानी के उत्तर में स्थित दो प्रांतों अयुथ्या और साराबुरी में भी कुछ लोगों की दर्ज की गई.

बैंकॉक से सामने आई तस्वीरों में गाड़ियां पानी में डूबी दिखाई दीं. स्वर्ण भूमि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों की लंबी कतारें नजर आईं. बाढ़ के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई.

Thailand floods (4)

थाईलैंड में सितंबर महीने में सबसे ज्यादा बारिश होती है, लेकिन बैंकॉक के कई निवासियों का कहना है कि इस साल की बाढ़ पिछली बाढ़ों की तुलना में ज्यादा गंभीर लग रही है.

यह शहर पहले दलदली जमीन पर बसाया गया था और यहां नहरों का जाल बिछा हुआ है. बारिश की वजह से इनमें से कई नहरें पूरी तरह उफान पर हैं.

Thailand floods (2)

पंपिंग स्टेशन कई दिनों से अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं, लेकिन गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट ने रविवार को कहा कि पानी को पूरी तरह से निकलने में एक हफ्ते तक का समय लग सकता है.

Latest News

तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 737 यात्रियों से भरा ईरानी विमान जब्त, अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

New Delhi: तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर ईरान जाने के लिए तैयार खड़े एक पैसेंजर विमान को कोर्ट के...

More Articles Like This