Delhi: हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट पर सौरभ भारद्वाज-जरनैल सिंह समेत AAP कार्यकर्ताओं पर FIR

Must Read

New Delhi: दिल्ली के तिलक नगर में आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के दौरे के दौरान हेड कॉन्स्टेबल के साथ कथित मारपीट के मामले में सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह, साहिब सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. सोमवार को केजरीवाल तिलक नगर गए थे. इस दौरान, सादे कपड़ों में वीडियोग्राफी की ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी को कथित तौर पर AAP समर्थकों की भीड़ ने घेर लिया और मारपीट की.

संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज

हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार नाम ने घटना के समय वहां की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग की थी. मारपीट के बाद उनकी मेडिकल जांच कराई गई. कर्मचारी को सरकारी काम करने से रोकने और मारपीट करने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस बीच केजरीवाल ने सोमवार को तिलक नगर का दौरा किया. इससे एक दिन पहले दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने इलाके में एक नई बनी सड़क के निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारा था. यह घटना AAP विधायक जरनैल सिंह की मौजूदगी में हुई थी.

नेताओं के साथ सड़क का निरीक्षण 

केजरीवाल ने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, जरनैल सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ सड़क का निरीक्षण किया और निर्माण को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार से सवाल किए. दौरे के दौरान उन्होंने दिखाया कि नई बनी सड़क की सतह के कुछ हिस्सों को हाथ से ही उखाड़ा जा सकता है और इसके निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह सड़क कुछ दिन पहले ही बनी थी, फिर भी यह हाथ लगाने से ही पूरी तरह उखड़ रही है.

ऐसी सड़क बनते कभी नहीं देखी

हमने दिल्ली में ऐसी सड़क बनते कभी नहीं देखी. हम देश के दूरदराज के गांवों और इलाकों में ऐसी सड़कें बनने के बारे में सुनते थे. दिल्ली देश की राजधानी है. हमने भी 10 साल तक दिल्ली का नेतृत्व किया, लेकिन हमारे कार्यकाल में ऐसी सड़क कभी नहीं बनी. केजरीवाल ने कहा कि पिछली AAP सरकार के दौरान बनी सड़कों पर पांच साल की गारंटी होती थी और उन्होंने कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग की.

यह उनके पिता का देश नहीं

रविवार की घटना का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा AAP जब मंत्री प्रवेश वर्मा रविवार को तिलक नगर में नई बनी सड़क का मुआयना करने आए, तो लोगों ने उनके सामने सड़क दिखाई. इस दौरान उन्होंने साहिब सिंह नाम के एक युवक को एक तरफ खींचकर थप्पड़ मार दिया. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि यह उनके पिता का देश नहीं है.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली को मिली नई सौगातः अमित शाह ने किया बारापुला फेस 3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This