गुजरात में हादसा: वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और बस की टक्कर, पांच लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gujarat Accident: गुजरात से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को तड़के हुआ. सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां पांच यात्रियों की मौत हो गई, वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूरत से यात्रियों को लेकर राजस्थान जा रही थी बस

मिली जानकारी के मुताबिक, ‘साई दर्शन ट्रैवल्स’ की लग्जरी बस सूरत से यात्रियों को लेकर राजस्थान जा रही थी. इसी दौरान बुधवार को तड़के लगभग 4:00 बजे जब बस वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेस-वे पर आनंद से नडियाद की ओर बढ़ रही थी, तभी अचानक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

इस हादसे के बाद बस में सवार लोगों में गहरी नींद के बीच चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस की राहत टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजवाया.

इस हादसे में पांच लोगों को मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, यह आशंका जताई जा रही है कि ओवरटेकिंग के दौरान चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने या तड़के अचानक नींद की झपकी आ जाने की वजह से यह दुर्घटना हुई.

Latest News

तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 737 यात्रियों से भरा ईरानी विमान जब्त, अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप

New Delhi: तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर ईरान जाने के लिए तैयार खड़े एक पैसेंजर विमान को कोर्ट के...

More Articles Like This