फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का 94 की उम्र में निधन, कमल हासन और राजामौली समेत कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Must Read

Mumbai: दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का शनिवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. सिंगीतम ने ‘पुष्पक विमानम’ और ‘आदित्य 369’ समेत तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और अंग्रेजी में करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया था. उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिले.

आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम’ निर्देशित की

94 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम’ निर्देशित की थी. यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज हुई थी. तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कमल हासन, जूनियर NTR, श्रुति हासन, नाग अश्विन, महेश बाबू ने उनके निधन पर दुख जताया. एस.एस. राजामौली ने फिल्ममेकर को याद करते हुए लिखा, “सिंगितम श्रीनिवास राव के निधन की खबर बेहद दुखद है.

सोच के साथ काम किया

‘आदित्य 369’, ‘पुष्पक विमान’ और ‘मयूरी’ जैसी फिल्में बनाने वाले सिंगितम ऐसे फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपने समय से आगे की सोच के साथ काम किया. उनकी फिल्मों में ऐसा नजरिया था, जो आज भी नई पीढ़ी को उतना ही ताजा महसूस होता है. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.” अभिनेता जूनियर एनटीआर ने भी सिंगितम के निधन पर दुख जताया और उनके सिनेमा में दिए योगदान को याद किया.

श्रीनिवास राव अब नहीं रहे

उन्होंने लिखा, ”यह खबर कि सिंगितम श्रीनिवास राव अब नहीं रहे, बहुत दुख देने वाली है. उन्होंने अपनी अलग कहानी और नए अंदाज से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई. उनका जाना सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.” वहीं, कमल हासन ने सिंगितम श्रीनिवास राव के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी. दोनों के बीच लंबे समय से करीबी पेशेवर और निजी रिश्ता रहा है.

हमेशा युवापन और नई सोच को जिंदा रखा

कमल हासन ने लिखा, ”सिंगितम ने अपनी जिंदगी में हमेशा युवापन और नई सोच को जिंदा रखा. वह अपने दोस्तों और शिष्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले और उनका हाथ थामे रखा, ‘मैं उनमें से एक हूं. जब से मैंने सिंगितम को जाना है, तब से उन्हें पसंद करता आया हूं। मैं उनकी तरह जिंदगी जीना चाहता हूं.'” सिंगीतम श्रीनिवास राव को 5 नंदी अवॉर्ड, 3 कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड और 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ भी मिले.

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया

साल 2011 में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया. सिंगीतम श्रीनिवास राव को 5 नंदी अवॉर्ड, 3 कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड और 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ भी मिले. साल 2011 में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया.

इसे भी पढ़ें. लखनऊः शिक्षक गरिमा कार्यशाला में पहुंचे CM योगी: कहा- नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This