गुरमीत की फैन मोनिका का कैंसर से निधन, भावुक हुए एक्टर, बोले- उनके चेहरे की खुशी बहुत याद आएगी…

Must Read

New Delhi: टीवी व फिल्म अभिनेता गुरमीत चौधरी की लंबे समय से फैन रहीं मोनिका का निधन हो गया. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं. उनके निधन की खबर से गुरमीत काफी भावुक नजर आए. गुरमीत ने मोनिका के निधन पर भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर बताया कि वक्त के साथ वह फैन से ज्यादा परिवार का हिस्सा बन गई थीं. गुरमीत ने अपनी पोस्ट की शुरुआत मोनिका को याद करते हुए की.

ऐसा भावुक नोट लिखना पड़ेगा

उन्होंने लिखा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मुझे मोनिका के लिए ऐसा भावुक नोट लिखना पड़ेगा. मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि वह इस दुनिया में नहीं हैं. उन्होंने मेरे करियर के हर छोटे-बड़े पड़ाव को हमेशा सेलिब्रेट किया. मेरे हर प्रोजेक्ट और उपलब्धि पर उनका प्यार और सपोर्ट मेरे साथ रहा. गुरमीत ने खास तौर पर साउथ अफ्रीका के डरबन में हुई मुलाकातों को याद किया. उन्होंने कहा कि जब भी मैं डरबन जाता था, मोनिका मेरे साथ मौजूद रहती थीं.

मेरे लिए परिवार जैसी बन गईं

इसी दौरान हमारे बीच का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि वह मेरे लिए परिवार जैसी बन गईं. एक वक्त मोनिका ने मुझे बताया था कि वह कैंसर से जूझ रही हैं. इसके बाद हमारे बीच फोन कॉल और वीडियो कॉल पर भी बातचीत होती रही. मैं उन्हें हिम्मत देता और हमेशा कहता कि वह एक फाइटर हैं और उन्हें लड़ते रहना चाहिए. मुझे भरोसा था कि सब ठीक हो जाएगा.

गुरमीत आप मुझे प्रेरणा देते हैं

उन्होंने पोस्ट में कहा कि मोनिका अक्सर मुझसे कहती थीं कि गुरमीत आप मुझे प्रेरणा देते हैं, लेकिन सच यह है कि मोनिका खुद भी मेरे लिए ताकत का बड़ा जरिया थीं. उनका साहस, उनकी गर्मजोशी और उनका प्यार मेरे लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखता था. गुरमीत ने मोनिका के साथ हुई बातचीत और मुलाकातों को याद करते हुए कहा कि मुझे अब उनकी आवाज, हमारे बीच होने वाली बातचीत और मुलाकात के दौरान उनके चेहरे की खुशी बहुत याद आएगी.

आत्मा को शांति दे

आज मेरा दिल बहुत भारी है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है. ईश्वर उनके परिवार को इस मुश्किल वक्त से गुजरने की ताकत दें.

इसे भी पढ़ें. लखनऊः शिक्षक गरिमा कार्यशाला में पहुंचे CM योगी: कहा- नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This