रूस तालिबान को दे रहा ट्रेनिंग, दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास से पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

Must Read

Russia Afghan Relations: रूस ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है. जिस तालिबान को कभी पाकिस्तान ने सोवियत संघ के खिलाफ लड़ने के लिए मदद दी थी, आज वही तालिबान रूस के सैन्य अभ्यास में शामिल हो रहा है. तालिबान के लड़ाके और सैन्य अधिकारी रूस में आधुनिक हथियारों, ड्रोन और मिसाइल सिस्टम की जानकारी ले रहे हैं. तालिबान का एक बड़ा रक्षा प्रतिनिधिमंडल रूस के ‘सेंटर-2026’ सैन्य अभ्यास में पहुंचा है. यहां उसकी मुलाकात भारत, चीन और उत्तर कोरिया समेत कई दूसरे देशों के सैन्य अधिकारियों से भी हुई है.

बढ़ती नजदीकी इस्लामाबाद के लिए नई मुश्किल

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पहले से तनाव है. ऐसे में तालिबान की रूस से बढ़ती नजदीकी इस्लामाबाद के लिए नई मुश्किल बन सकती है. पाकिस्तान को डर है कि कहीं उसका पुराना कर्मा अब लौटकर तो नहीं आ रहा. तालिबान के इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई मौलवी नसीबुल्लाह ‘मदनी’ कर रहे हैं. वह अब्दुल्ला बिन मसूद कोर के कमांडर हैं. प्रतिनिधिमंडल ने रूस के सैन्य अभ्यास को करीब से देखा और कई देशों के सैन्य अधिकारियों के साथ बैठकें भी कीं.

भारी सैन्य तनाव और झड़पें

पाकिस्तान और तालिबान शासित अफगानिस्तान के बीच डूरंड रेखा (सीमा विवाद) और आतंकी संगठन टीटीपी (TTP) को लेकर पहले से ही भारी सैन्य तनाव और झड़पें चल रही हैं. रूस के साथ हुए सैन्य-तकनीकी सहयोग समझौते के बाद तालिबान के रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब ने पाकिस्तान को सीधे तौर पर चेतावनी दी थी कि वे अब अफगान संप्रभुता पर हमला करने की हिम्मत न करें. रूस से मिलने वाले इस “सैन्य कवच” ने तालिबान के हौसले बढ़ा दिए हैं.

रखरखाव और सैन्य प्रशिक्षण में सहायता

रूस और तालिबान के बीच हुए समझौतों के तहत रूस सोवियत/रूसी मूल के विमानों और हेलीकॉप्टरों (जैसे Mi-17) की मरम्मत, बख्तरबंद वाहनों के रखरखाव और सैन्य प्रशिक्षण में सहायता दे रहा है. इसके अलावा तालिबान ने रूस से आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम (जैसे पेंसिर या S-400) और लड़ाकू जेट्स की भी मांग की है.

इसे भी पढ़ें. यूक्रेन में रूस ने किया ड्रोन अटैक, भारतीय फार्मा कंपनी का प्लांट तबाह, एक की मौत

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This