पनामा के तेल टैंकर पर शारजाह में ड्रोन हमला, जहाज पर सवार थे 22 भारतीय क्रू मेंबर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Panama Tanker Attack: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को बताया कि पनामा के फ्लैग वाले कच्चे तेल के टैंकर एमटी जेम नंबर 2 पर सवार सभी 22 भारतीय नाविक पूरी तरह से सुरक्षित हैं. इस जहाज पर 9 अक्टूबर को यूएई के पास शारजाह एंकरेज में ड्रोन से हमला किया गया था.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है. भारतीय नाविकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज की प्रबंधन कंपनी से लगातार संपर्क बनाया हुआ है. हाल के दिनों में खाड़ी क्षेत्र और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर बढ़ते हमलों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफारर्स की शुरुआत की गई है.

इस पहल का मुख्य उद्देश्य समुद्री क्षेत्र से जुड़े देशों को एक मंच पर लाना है, ताकि अंतरराष्ट्रीय सहयोग के ज़रिए नाविकों और व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान शुरू किए गए इस समूह की पहली बैठक न्यू यॉर्क में हुई. इसकी सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसलो न्यांती ने की, जिसमें 25 देशों ने हिस्सा लिया.

भारत और लाइबेरिया ने एक संयुक्त बयान जारी कर खाड़ी क्षेत्र और काला सागर में कमर्शियल जहाजों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की. दोनों देशों ने कहा कि समुद्री व्यापार को प्रभावित करने वाले और बेकसूरों की जान लेने वाले ये हमले पूरी तरह से अनुचित हैं.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत नाविकों की आपूर्ति करने वाला एक प्रमुख देश है और जहाजों पर होने वाले इन हमलों का तुरंत रुकना बेहद जरूरी है.

Latest News

‘पाकिस्तान तुम्हारे बाप की जागीर नहीं’, सेना पर भड़के मौलाना रहमान, दे डाली आसिम मुनीर को चेतावनी

Islamabad: पाकिस्तान में सेना की बढ़ती ताकत और सरकार के फैसलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है....

More Articles Like This