ट्रंप के विरोध में उतरे अपने ही सांसद, रूसी डीजल पर प्रतिबंध हटाने को लेकर विधेयक पेश करने की तैयारी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russian diesel US ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत के बाद एक बड़े समझौते की घोषणा की थी, जिसके तहत अमेरिका और वैश्विक बाजार में तत्काल तीन लाख टन डीजल की आपूर्ति की जाएगी. रूस से डीजल की आपूर्ति को लेकर लिए गए इसी फैसले पर अब अमेरिकी सांसदों के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं.

दरअसल, अमेरिका में रूसी डीजल की खरीद पर लगी पाबंदियों को हटाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का विरोध शुरू हो गया है. रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने इस फैसले को रोकने के लिए एक द्विदलीय विधेयक पेश करने का ऐलान किया है. उन्हें अपनी ही पार्टी के सांसद डॉन बेकन का भी समर्थन मिला है. बेकन इस विधेयक के सह-प्रस्तावक बनने के लिए तैयार हो गए हैं.

प्रस्ताव को सदन में मिल सकता है भारी समर्थन

बता दें कि ब्रायन फिट्जपैट्रिक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में ‘कांग्रेसनल यूक्रेन कॉकस’ के सह-अध्यक्ष हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी योजना रूस से तेल की किसी भी तरह की खरीद पर रोक लगाने के लिए नया विधेयक लाने की है. फिट्जपैट्रिक ने कहा कि इस विधेयक का नाम ‘रोनाल्ड रीगन पीस थ्रू स्ट्रेंथ एक्ट’ रखा जाएगा. वहीं, विधेयक को सदन में मतदान के लिए लाने के लिए एक विशेष प्रक्रिया अपनाई जाएगी. उनके मुताबिक इस प्रस्ताव को सदन में भारी समर्थन मिल सकता है.

विधेयक के पारित होने की राह आसान नहीं

इसके अलावा, नेब्रास्का से रिपब्लिकन सांसद डॉन बेकन ने भी इस पहल का समर्थन किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि वह विधेयक के शुरुआती सह-प्रस्तावक बनने के लिए पहले ही सहमति दे चुके हैं. कांग्रेस को ट्रंप के फैसले के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.
हालांकि इस विधेयक के पारित होने की राह आसान नहीं मानी जा रही है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का मौजूदा कार्यकाल जनवरी में  समाप्त हो रहा है. ऐसे में सांसदों के पास विधेयक पर चर्चा करने और उसे पारित कराने के लिए सीमित समय बचा है. इस कारण यह पहल राजनीतिक संदेश देने तक सीमित रह सकती है.
Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This